यूपी में मुंबई की प्रिया की हत्या का खुलासा हो गया है। हत्या उसके प्रेमी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर की थी। आरोपी विजय 26 जनवरी को पत्नी और प्रेमिका संग ट्रेन से गोरखपुर पहुंचा था। 30 जनवरी को पीपीगंज के बरघट्टा पुल के पास प्रिया का नग्न शव मिला था।
गोरखपुर के पीपीगंज थाना इलाके में मिले महिला के शव की पहचान हो गई है। पुलिस ने पहचान के बाद हत्या का खुलासा कर दिया है। गोरखपुर में लव ट्रायंगल में महिला की बेरहमी से हत्या की गई थी। मुंबई निवासी प्रिया शेट्टी के रूप में महिला की पहचान हुई है। महिला की हत्या उसके लिव-इन पार्टनर और उसकी पत्नी ने मिलकर की थी। पुलिस ने पति-पत्नी और ससुर को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया है। युवक ने पीछा छुड़ाने के लिए पत्नी संध्या के साथ मिलकर प्रिया की हत्या की थी। शव की पहचान छिपाने के लिए चेहरा ईंट से कूच दिया था।
इसके बाद उसे निर्वस्त्र करके झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस जांच के अनुसार, सहजनवां थाना क्षेत्र के मारड़ पाली गांव का निवासी विजय मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था। वहां उसकी मुलाकात प्रिया नामक युवती से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने। दोनों लिव इन में भी रहने लगे।
विज्ञापन
2 of 17
प्रिया की फाइल फोटो
- फोटो : इंस्टाग्राम
प्रिया घर ले चलने का दबाव बनाने लगी तब विजय उसे छोड़कर मुंबई से भाग आया था। यहां आने पर कुछ दिन तक बातचीत करता रहा। प्रेमी को पीछा छुड़ाता देख प्रिया उसकी तलाश करते हुए पीपीगंज पहुंच गई थी। यहां आने के बाद उसे पता चला कि विजय शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। आरोप है कि घर में कलह बढ़ने पर विजय और उसकी पत्नी संध्या ने मिलकर प्रिया की हत्या की साजिश रची।
विज्ञापन
3 of 17
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीसीटीवी में कैद हुई आरोपियों की गतिविधियां
पीपीगंज पहुंचने पर रुपये को लेकर ऑटो चालक से विवाद हुआ, जिसे वहां मौजूद एक परिचित व्यक्ति ने सुलझाया। यही व्यक्ति बाद में हत्याकांड का अहम सुराग बना। इसके बाद विजय ने ससुर से स्कूटी मंगवाई। स्टेशन रोड पर प्रिया एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
4 of 17
प्रिया की फाइल फोटो
- फोटो : इंस्टाग्राम
नशे में बार-बार हंगामा कर रही थी प्रिया
रात करीब 10 बजे तीनों स्कूटी से सहजनवां की ओर रवाना हुए। रास्ते में कई बार रुककर शराब पी गई। नशे की हालत में प्रिया बार-बार हंगामा कर रही थी। पुल के पास झोपड़ी में रहने वाली बुजुर्ग महिला के जागने और चिल्लाने के बाद तीनों शांत हुए।
विज्ञापन
5 of 17
गोरखपुर में घटनास्थल पर पेड़ और आसपास में खून के छींटे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहचान मिटाने के लिए चेहरे और सिर पर किए थे वार
पुलिस के अनुसार, प्रिया को उग्र हालत में देख विजय और संध्या ने उसे घर न ले जाने का फैसला किया और हत्या की साजिश रची। सुनसान स्थान पर नशे की हालत में अचेत प्रिया की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पहचान मिटाने के लिए ईंट से चेहरे और सिर पर वार किए गए। उसके कपड़े उतारकर स्कूटी में रख दिए गए।
विज्ञापन
6 of 17
प्रिया की फाइल फोटो
- फोटो : इंस्टाग्राम
आरोप-शराब के नशे में परिवार को बदनाम करने की दे रही थी धमकी
विजय ने बताया कि प्रिया बहुत ज्यादा शराब पी लेती थी। पीने के बाद वह बार-बार धमकी देती थी कि अगर उसके साथ गलत हुआ तो पूरे परिवार को बदनाम कर देगी। 29 जनवरी की शाम गोरखपुर से ऑटो बुक कराकर पत्नी और प्रेमिका के साथ शराब पीते हुए पीपीगंज गया।
विज्ञापन
7 of 17
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी संध्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीनों ने रास्ते में पी थी शराब
रास्ते में ऑटो वाले को भी शराब पिलाई। मौज मस्ती करते हुए पीपीगंज पहुंचे, जहां ऑटो वाले ने रुपये मांगे तो उससे झगड़ा हो गया था। इसके बाद उसने अपने सुसराल में कॉल करके स्कूटी मंगवाई थी। रास्ते में एक जगह पर ठहरकर तीनों ने फिर शराब पी।
8 of 17
गोरखपुर में झाड़ियों में मिला था निर्वस्त्र शव, मौके पर पुलिस और ग्रामीण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यहीं पर प्रिया हंगामा करने लगी। तब संध्या ने उसे बड़ी मुश्किल से शांत कराया। इसके बाद वह नशे में जमीन पर लेट गई। तब किसी तरह संध्या के साथ मिलकर प्रिया को स्कूटी पर बैठाया। तभी रास्ते में बरघट्टा पुल पड़ा। वहां गाड़ी रोककर फिर से तीनों ने शराब पी।
9 of 17
गोरखपुर में झाड़ियों में मिला था निर्वस्त्र शव, जांच करती टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहां भी प्रिया हंगामा करने लगी। तब संध्या ने कहा कि इसको जान से मार देना चाहिए। इस पर उसने प्रिया का तेजी से गला दबाया। नशे में होने की वजह से वह चिल्ला भी नहीं पाई। प्रिया के मरने के बाद पत्नी के साथ मिलकर उसकी लाश फेंक दी।
10 of 17
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी विजय
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या कर पहचान छिपाने के लिए सिर मुंडवाया...पकड़ा गया
मुंबई के वडाला निवासी प्रिया शेट्ठी (35) हत्याकांड का पुलिस ने सोमवार को पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने मामले में मुंबई में रहने वाले प्रेमी विजय, उसकी पत्नी संध्या और ससुर रामबिलास को गिरफ्तार कर लिया।
11 of 17
गोरखपुर में झाड़ियों में मिला था निर्वस्त्र शव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने प्रिया की हत्या के बाद अपनी पहचान छिपाने के लिए सिर के बाल मुंडवा लिए थे। साथ ही दाढ़ी-मूंछ भी कटवा दी थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त स्कूटी, प्रिया की जैकेट, उसका आधार कार्ड और पैनकार्ड बरामद किया है।
12 of 17
गोरखपुर में झाड़ियों में मिला था निर्वस्त्र शव, जांच करती टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र प्रसाद और एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि आरोपियों की पहचान (महाराष्ट्र) के चारको कांदिवली वेस्ट मुंबई निवासी विजय कुमार साहनी, उसकी पत्नी संध्या साहनी और ससुर पीपीगंज के तिघरा टोला सपहिया निवासी रामबिलास के रूप में हुई है। आरोपी विजय मूलरूप से सहजनवां के माडर पोस्ट पाली का रहने वाला है।
13 of 17
गोरखपुर में झाड़ियों में मिला था निर्वस्त्र शव, जांच करती टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुल के नीचे मिला था प्रिया का निवस्त्र शव
30 जनवरी को पीपीगंज के बरघट्टा पुल के नीचे प्रिया का निवस्त्र शव मिला था। प्रिया के चेहरे पर ईंट से कई वार किए गए थे ताकि उसकी पहचान न हो सके। इसके बाद सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
14 of 17
गोरखपुर में झाड़ियों में मिला था निर्वस्त्र शव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस की एक टीम महिला की शिनाख्त में जुट गई। जबकि दूसरी टीम घटना वाली रात की सीसीटीवी की छानबीन में जुटी। इसमें एक स्कूटी पर तीन लोग जाते दिखे। संदिग्ध मानकर पुलिस ने उनके बारे में जानकारी जुटाई।
15 of 17
गोरखपुर में झाड़ियों में मिला था निर्वस्त्र शव, जांच करती टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्कूटी को ट्रेस करते हुए पुलिस विजय के ससुर रामबिलास तक पहुंच गई। वहां पूछताछ के दौरान ससुर ने अपनी स्कूटी दामाद विजय को देने की बात कही। पुलिस ने जब विजय को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो सामने आया कि इस हत्या में विजय की पत्नी भी शामिल थी।
16 of 17
गोरखपुर में झाड़ियों में मिला था निर्वस्त्र शव, जांच करती टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि विजय ने प्रिया को गला घोंटकर मार डाला था। उसे पता था कि लाश फेंकने की जगह से उसके घर के रास्ते में कई सीसीटीवी लगे हैं। इससे वह आसानी से पहचान लिया जाएगा। इसलिए उसने सिर के बाल, दाढ़ी-मूंछ कटवा दिए।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी संध्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसकी पत्नी ने कपड़े नदी में फेंक दिए लेकिन ये दांवपेंच काम नहीं आए। पुलिस को विजय सीसीटीवी में दिख गया। उसने हत्या के वक्त अपने ससुर रामबिलास की स्कूटी का इस्तेमाल किया था। इसलिए पुलिस ने ससुर को भी आरोपी बनाया है।