गोरखपुर में हुए प्रिया हत्याकांड में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। 'पति-पत्नी और वो' की इस कहानी में भरोसे का कत्ल भी हुआ है। आरोपी प्रेमी ने भरोसा देकर मुंबई से प्रिया को गोरखपुर बुलाया। यहां मंदिर में साथ जीने-मरने की कसमें तक खाईं। फिर भी उसने दगा दे दिया। आरोपी ने पत्नी के साथ मिलकर प्रिया को मार डाला।
गोरखपुर के पीपीगंज क्षेत्र में प्रिया हत्याकांड 'पति-पत्नी और वो' के साथ ही भरोसे के कत्ल की भी कहानी है। सहजनवां के विजय के प्यार में पागल प्रिया उसके साथ की चाह में मुंबई से भागी चली आई। यहां विजय ने मंदिर में साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। यहीं से शुरू हुआ विजय का शातिरपना।
प्रिया उसकी साजिशें समझ नहीं पाई जिसकी कीमत उसे जान देकर चुकानी पड़ी। हालांकि विजय और अन्य आरोपियों ने बचने की बहुत कोशिशें कीं, लेकिन सीसीटीवी फुटेज ने उनकी कलई खोल दी।
विज्ञापन
2 of 18
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पति-पत्नी और ससुर गिरफ्तार
एसपी साउथ दिनेश पुरी ने सोमवार को इस वारदात का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने मामले में विजय साहनी, उसकी पत्नी संध्या और साजिश रचने के आरोप में विजय के ससुर रामबिलास साहनी को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
3 of 18
गोरखपुर में झाड़ियों में मिला था निर्वस्त्र शव, जांच करती टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी के साथ मिलकर प्रिया को मार डाला
पूछताछ में विजय ने स्वीकार किया कि वह प्रिया के दबाव से डर चुका था। पत्नी के साथ मिलकर उसने सुनियोजित तरीके से हत्या की। एसपी साउथ ने बताया कि पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी विजय कुमार साहनी मूल रूप से सहजनवां थाना क्षेत्र के माडर गांव पोस्ट पाली का रहने वाला है।
4 of 18
गोरखपुर में झाड़ियों में मिला था निर्वस्त्र शव, जांच करती टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विजय को 2012 में मिली नौकरी
वह लंबे समय से महाराष्ट्र के मुंबई स्थित चारकोप, कांदिवली में रह रहा था। विजय ने हाईस्कूल और कॉमर्स से ग्रेजुएशन मुंबई से ही अपने बड़े भाई के पास रहकर की। वर्ष 2012 में उसे एक प्राइवेट बैंक में एजेंट की नौकरी मिली।
विज्ञापन
5 of 18
गोरखपुर में झाड़ियों में मिला था निर्वस्त्र शव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी दौरान प्रिया के संपर्क में आया था विजय
काम के सिलसिले में विजय ने विज्ञापन के जरिये अपना मोबाइल नंबर सार्वजनिक किया। इसी नंबर के माध्यम से प्रिया शेट्टी उसके संपर्क में आई। प्रिया एक निजी कंपनी में कार्यरत थी और क्लाइंट उपलब्ध कराने के बदले विजय से कमीशन लेती थी।
विज्ञापन
6 of 18
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी विजय
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रिया और विजय ने मंदिर में की शादी, फिर लिव-इन में रहने लगे
यहीं से दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और पेशेवर रिश्ता निजी संबंध में बदल गया। धीरे-धीरे विजय और प्रिया का मेलजोल बढ़ता गया। प्रिया ने नौकरी बदली तो विजय ने उसे किराए पर एक मकान दिलाया। इसके बाद दोनों ने मंदिर में शादी कर ली और लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे।
विज्ञापन
7 of 18
प्रिया की फाइल फोटो
- फोटो : इंस्टाग्राम
बच्चे के जन्म के समय विजय ने अस्पताल के दस्तावेजों में पिता के रूप में हस्ताक्षर किए
वर्ष 2013 में प्रिया के गर्भवती होने के बाद रिश्तों में बदलाव आने लगा। विजय दूरी बनाने लगा। हालात बिगड़ने पर प्रिया कांदिवली थाने पहुंची, लेकिन बाद में दोनों में सुलह हो गई। बच्चे के जन्म के समय विजय ने अस्पताल के दस्तावेजों में पिता के रूप में हस्ताक्षर भी किए। इसी बीच विजय ने दो बार नौकरी बदली, इसके बाद दोनों में फिर से दूरियां बढ़ने लगीं।
8 of 18
प्रिया की फाइल फोटो
- फोटो : इंस्टाग्राम
दूसरी शादी के बाद विजय ने रचा तलाक का खेल, बनाई दूरियां
एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि वर्ष 2014 में विजय और प्रिया के बीच फिर विवाद शुरू हो गया। इसी बीच विजय के पिता रामकेश साहनी ने उसकी शादी पीपीगंज के तिघरा टोला सपहिया निवासी, रिटायर्ड रेलवे कर्मी रामबिलास की बेटी संध्या से तय कर दी।
9 of 18
प्रिया की फाइल फोटो
- फोटो : इंस्टाग्राम
इधर, प्रिया विजय पर उसे अपने घर ले जाने का दबाव बना रही थी। शादी के बाद विजय ने प्रिया से दूरी बना ली और कोर्ट में तलाक का केस फाइल कर दिया। कोर्ट से भेजा गया समन प्रिया ने रिसीव नहीं किया। करीब तीन साल तक इंतजार के बाद वर्ष 2015 में विजय के परिजनों ने संध्या से उसकी शादी कर दी।
10 of 18
गोरखपुर में झाड़ियों में मिला था निर्वस्त्र शव, जांच करती टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विजय ने अपने फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट भी बंद कर दिए ताकि पुराना रिश्ता सामने न आ सके। वर्ष 2019 में विजय गांव आया और वर्ष 2022 में पत्नी संध्या व तीन बच्चों के साथ दोबारा मुंबई चला गया। इसी दौरान इंस्टाग्राम के जरिये विजय और प्रिया की फिर से बातचीत शुरू हो गई। दोनों दोबारा संपर्क में आ गए।
11 of 18
गोरखपुर में झाड़ियों में मिला था निर्वस्त्र शव, जांच करती टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रिया का है 13 साल का बेटा, माता-पिता की पहले हो चुकी है मौत
पूछताछ में विजय ने बताया कि वह मुंबई के प्राइवेट कंपनी में बीमा का काम करता था। उसे करीब डेढ़ लाख रुपये हर महीने मिलते थे। वर्ष 2012 में प्रिया शेट्टी से काम के सिलसिले में उसकी पहली बार मुलाकात हुई थी।
12 of 18
गोरखपुर में झाड़ियों में मिला था निर्वस्त्र शव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुछ मुलाकातों के बाद प्रिया से नजदीकियां बढ़ीं तो कमरा लेकर उसके साथ लिव-इन में रहने लगा। इसी बीच एक मंदिर में शादी भी कर ली। इसके बाद प्रिया को एक बेटा भी हुआ। बेटे की उम्र इस समय 13 साल है। वह वर्तमान में प्रिया की चचेरी बहन के पास है। प्रिया के माता-पिता की मौत हो चुकी है।
13 of 18
गोरखपुर में घटनास्थल पर पेड़ और आसपास में खून के छींटे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पीपीगंज में मिला शव मुंबई की युवती का था, प्रेमी ने पत्नी संग मिलकर की हत्या
गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र में हत्या कर फेंका गया शव मुंबई की युवती प्रिया का था। पुलिस की जांच के मुताबिक, युवती का प्रेम प्रसंग सहजनवां इलाके के एक शादीशुदा युवक विजय के साथ चल रहा था। युवती शादी का दबाव बना रही थी। युवक ने पीछा छुड़ाने के लिए पत्नी संध्या के साथ मिलकर युवती की हत्या कर दी। शव की पहचान छिपाने के लिए चेहरा ईंट से कूच दिया।
14 of 18
गोरखपुर में झाड़ियों में मिला था निर्वस्त्र शव, मौके पर पुलिस और ग्रामीण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था विजय
इसके बाद उसे निर्वस्त्र करके झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस दंपती विजय-संध्या समेत तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस जांच के अनुसार, सहजनवां थाना क्षेत्र के मारड़ पाली गांव का निवासी विजय मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था। वहां उसकी मुलाकात प्रिया नामक युवती से हुई थी।
15 of 18
गोरखपुर में झाड़ियों में मिला था निर्वस्त्र शव, जांच करती टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रिया को छोड़कर मुंबई से भाग आया था विजय
दोनों के बीच प्रेम संबंध बने। दोनों लिव इन में भी रहने लगे। प्रिया घर ले चलने का दबाव बनाने लगी तब विजय उसे छोड़कर मुंबई से भाग आया था। यहां आने पर कुछ दिन तक बातचीत करता रहा। प्रेमी को पीछा छुड़ाता देख प्रिया उसकी तलाश करते हुए पीपीगंज पहुंच गई थी।
16 of 18
वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रिया को गोरखपुर आने पर विजय की दूसरी शादी का पता चला
यहां आने के बाद उसे पता चला कि विजय शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। हालांकि प्रिया उसकी दूसरी पत्नी बनने को तैयार थी, लेकिन उसकी पहली पत्नी संध्या को यह मंजूर नहीं था। आरोप है कि घर में कलह बढ़ने पर विजय और उसकी पत्नी संध्या ने मिलकर युवती की हत्या की साजिश रची।
17 of 18
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी संध्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शराब पिलाकर मार डाला
इसके तहत विजय प्रिया को ससुराल लेकर गया और वहां उसे खूब शराब पिलाई गई। फिर अपने साले के साथ स्कूटी पर उसे ले जाकर गला दबाया और चेहरे को ईंट से कूंच दिया।
मृतक प्रिया शेट्ठी की फाइल फोटो और आरोपी युवक
- फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
निर्वस्त्र कर झाड़ियों में फेंका प्रिया का शव
इसके बाद शव को निर्वस्त्र कर पीपीगंज थाना क्षेत्र के गोबरहिया नाले के पुल के नीचे झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी जानते थे कि कपड़े और अन्य सामान से पुलिस पहचान कर सकती है। इसके बाद दोनों वहां से भाग निकले।