फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान: गोरखपुर को अब नोवावैक्स वैक्सीन की मिली सौगात, एक वायल में होगी 10 डोज की सुविधा

Sat, 07 May 2022 10:02 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना वैक्सीन। - फोटो : अमर उजाला।
कोरोना से बचाव के लिए 12 से 17 वर्ष के बच्चों और किशोरों को एक और टीके की सौगात मिल गई है। चौथे वैक्सीन के रूप में जिले को एक सप्ताह के अंदर नोवावैक्स वैक्सीन मिलेगी। इसकी दूसरी डोज 28 दिनों के अंतराल पर लगाई जाएगी। इसके बाद बच्चों और किशोरों को दूसरे वैक्सीन का विकल्प मिल जाएगा। अब तक 12 से 14 वर्ष के बच्चों को कोर्बेवैक्स वैक्सीन लगाई जा रही है। जबकि 15 से 17 वर्ष के किशोरों को कोवैक्सीन लगाई जा रही है।

 
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना वैक्सीन। - फोटो : अमर उजाला।
जानकारी के मुताबिक, अब तक बच्चों और किशोरों को वैक्सीन के रूप में कोर्बेवैक्स और कोवैक्सीन लगाई जा रही है। कोर्बेवैक्स वैक्सीन का एक वायल 20 डोज का है। इसकी वजह से टीका लगाने वाले स्वास्थ्यकर्मी बूथों पर 20 बच्चों का इंतजार करते हैं। जब तक 20 बच्चे बूथों पर नहीं पहुंचते तब तक वायल खोला नहीं जाता है।

 
विज्ञापन

3 of 5
बच्चों को कोरोना वैक्सीन - फोटो : ANI
इसकी वजह यह है कि अगर वायल खोल दिया जाएगा तो वैक्सीन के नुकसान होने की आशंका 90 प्रतिशत है। इसी वजह से बच्चों के टीकाकरण की रफ्तार भी नहीं बढ़ पा रही है। इन सबके बीच नोवावैक्स वैक्सीन मिलने से विभाग को राहत मिलेगी। इस वैक्सीन के एक वायल में 10 डोज हैं। अच्छी बात यह है कि वैक्सीन 12 से 17 वर्ष के बच्चों और किशोरों दोनों को लगाई जा सकेगी।
 

4 of 5
children vaccine new - फोटो : istock
देश में किया जा चुका है ट्र्रायल
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एएन प्रसाद ने बताया कि कोर्बेवैक्स से पहले देश में 12 साल से ऊपर के बच्चों और किशोरों के लिए तीन वैक्सीन मौजूद है। मौजूदा समय में बायोलॉजिकल-ई की कोर्बेवैक्स, जायडस कैडिला की जायकोव-डी और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन मौजूद है। अब चौथे वैक्सीन के रूप में नोवावैक्स मिल गई है। इसका ट्रायल देश में किया जा चुका है, जिसके बेहतर परिणाम मिले हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बच्चों को लगा कोरोना का टीका - फोटो : अमर उजाला
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एएन प्रसाद ने कहा कि नोवावैक्स के रूप में एक वैक्सीन जिले को और मिल गई है। जल्द ही स्वास्थ्य विभाग को मिल जाएगी। इसके बाद 12 से 17 वर्ष के बच्चों और किशोरों को वैक्सीन के रूप में एक विकल्प मिल सकेगा। इससे टीकाकारण की रफ्तार भी बढ़ेगी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें