फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइट कर्फ्यू का नजारा: नौ बजते ही सड़कों पर छाया सन्नाटा, लोगों में दिखा पुलिस का खौफ, तस्वीरों में देखें शहर का हाल

Mon, 12 Apr 2021 08:46 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 9
गोरखपुर नाइट कर्फ्यू। - फोटो : अमर उजाला।
कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए गोरखपुर में रविवार से शुरू हुए नाइट कर्फ्यू के पहले दिन शहरवासी संजीदा नजर आए। नौ बजे तक हर किसी को घर पहुंचने की जल्दी रही। तय समय के पहले ही तकरीबन शहर के हर इलाके में सन्नाटा पसर गया। दवा की दुकानों को छोड़कर तकरीबन सभी दुकानें भी बंद हो गईं। सड़क पर पुलिस, एंबुलेंस और आवश्यक सेवाओं की गाड़ियों को छोड़कर इक्का-दुक्का लोग ही नजर आए। हालांकि पुलिस की ओर से देर रात तक बैरिकेटिंग नहीं की गई थी।
विज्ञापन

2 of 9
गोरखपुर नाइट कर्फ्यू। - फोटो : अमर उजाला।
शाम सात बजे से ही बाजारों में खरीदार सामान खरीदने की जल्दी में दिखे। इस दौरान ज्यादातर लोगों ने मास्क तो पहना था पर दो गज की दूरी नदारद थी। पुलिस पब्लिक एड्रेस सिस्टम (लाउडस्पीकर) से लोगों को नौ बजे से पहले घर लौट जाने की अपील करती नजर आई। रात करीब साढ़े आठ बजे तक कई बाजारों में सन्नाटा पसर गया। 18 अप्रैल तक रात नौ बजे से सुबह छह तक का यह कर्फ्यू लागू रहेगा।
विज्ञापन

3 of 9
गोरखपुर नाइट कर्फ्यू। - फोटो : अमर उजाला।
दुकानदार भी दुकान बंद करने की जल्दबाजी में
दुकानदारों की नजर भी बार-बार घड़ी की ओर जा रही थी। लोगों से जल्द से जल्द सामान लेने की अपील करते रहे। नवरात्रि, रमजान और लगन की वजह से खरीदारी में तेजी आने की उम्मीद लगाए दुकानदार जल्द दुकान बंद करने पर मायूस भी दिखे।

4 of 9
गोरखपुर नाइट कर्फ्यू। - फोटो : अमर उजाला।
भीड़ की वजह से कई स्थानों पर लगा जाम
रात नौ बजे तक घर लौट जाने की जल्दी की वजह से गोलघर, रेती रोड, धर्मशाला बाजार समेत शहर के विभिन्न इलाकों की सड़कों पर भीड़ काफी ज्यादा हो गई। इन जगहों पर पुलिस ने मोर्चा संभाला। इसके बाद लोग धीरे-धीरे अपने अपने गंतव्य की ओर निकले।
विज्ञापन

5 of 9
गोरखपुर नाइट कर्फ्यू। - फोटो : अमर उजाला।
यात्रियों को छूट
विभिन्न ट्रेनों से आने या जाने वाले यात्रियों को आवाजाही की छूट थी। वहां से निकलकर लोग बस स्टेशन का रुख करते हुए दिखे।
विज्ञापन

6 of 9
गोरखपुर नाइट कर्फ्यू। - फोटो : अमर उजाला।
नाइट कर्फ्यू के दौरान आवश्यक सेवाओं पर रोक नहीं
  • डेयरी और दूध, पशुचारा, फार्मास्युटिकल्स, दवाएं और चिकित्सा उपकरण।
  • बैंकों के एटीएम खुले रहेंगे।
  • प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया।
  • दूरसंचार, इंटरनेट सेवाएं, प्रसारण और केबल सहित अन्य सेवाएं।
  • खाद्य, फार्मास्युटिकल्स, चिकित्सा उपकरणों सहित सभी आवश्यक वस्तुओं का वितरणं ई-कॉमर्स के माध्यम से।
  • पेट्रोल पंप, एलपीजी, सीएनजी, पेट्रोलियम, गैस खुदरा और भंडारण आउटलेट।
  • बिजली उत्पादन एवं वितरण इकाइयां संबंधी सेवाएं।
  • निजी सुरक्षा सेवाएं।
  • आवश्यक वस्तुओं की विनिर्माण इकाइयों से जुड़े लोग।
  • आवश्यक सेवाओं में इस्तेमाल किए जाने वाले वाहन, टैक्सी, ऑटो का संचालन किया जा सकेगा।
विज्ञापन

7 of 9
गोरखपुर नाइट कर्फ्यू। - फोटो : अमर उजाला।
ये लोग वैध पहचान पत्र दिखाकर आ-जा सकेंगे
भारत सरकार के अधिकारी व कर्मचारी, राज्य सरकार के अधिकारी व कर्मचारी, इनके स्वायत्त के साथ अधीनस्थ कार्यालय, प्राधिकरण, स्वायत्तशासी संस्था के अधिकारी जैसे- आपातकालीन सेवाएं, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा प्रतिष्ठान, पुलिस, जेल, होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा, अग्नि शमन, आपातकालीन सेवाएं, जिला प्रशासन, वेतन, कोषागार कार्यालय, बिजली, पानी और स्वच्छता, सार्वजनिक परिवहन, वायु, रेलवे, बस आपदा प्रबंध और संबंधित सेवाएं, एनआईसी, एनसीसी, नगर पालिका सेवाएं और अन्य सभी आवश्यक सेवाएं।

8 of 9
गोरखपुर नाइट कर्फ्यू। - फोटो : अमर उजाला।
चिकित्सा कर्मियों को भी छूट
सभी चिकित्सा कर्मी, पैरा मेडिकल सेवाओं से जुड़े लोग फोटोयुक्त वैध प्रमाण पत्र के साथ आ-जा सकेंगे।
विज्ञापन

9 of 9
गोरखपुर नाइट कर्फ्यू। - फोटो : अमर उजाला।
समाचार पत्र भी आवश्यक सेवा, किसी तरह की रोक नहीं
नाइट कर्फ्यू से प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया कर्मियों को भी मुक्त रखा गया है। वैध फोटोयुक्त पहचान पत्र दिखाकर मीडियाकर्मी अपनी जिम्मेदारियोें का निर्वहन कर सकते हैं। पत्र वितरकों के आने-जाने पर किसी तरह की रोक नहीं है। कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए समाचार पत्र ले जाने वाले वाहनों का संचालन भी जारी रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें