फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'एक पल लगा कि पापा मुझे ही न मार दें, मैं सहम गई...', बाप के अफेयर पर चश्मदीद बेटी का चौंकाने वाला खुलासा

Sun, 07 Sep 2025 03:40 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोरखपुर के ममता हत्याकांड में मां को मुखाग्नि देने के बाद बेटी मुक्ति मामा से लिपटकर रो पड़ी। उसने बताया कि पापा के खुद कई अफेयर थे... लेकिन मम्मी पर शक करते थे।
 
विज्ञापन
1 of 8
ममता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
पापा के खुद कई कई लड़कियों से अफेयर थे लेकिन वह मम्मी पर शक करते थे। इस बात को लेकर उनके बीच लड़ाई भी होती रहती थी। मम्मी बहुत अच्छी थीं। मेरी खुशी के लिए वह दिन-रात मेहनत करती थीं। हर ख्वाहिश पूरी करती थीं। कभी नहीं सोचा था कि पापा मेरी खुशियां छीन लेंगे।

शनिवार को खजनी क्षेत्र के पुरैनी कटया गांव स्थित ममता के मायके में मुखाग्नि देने के बाद बेटी मुक्ति मामा संदीप से लिपटकर रो पड़ी। मामा ने किसी तरह से उसे संभाला। शाहपुर इलाके के गीता वाटिका के पास बुधवार शाम विवाद के बाद आरोपी पति विश्वकर्मा चौहान ने पिस्टल से गोली मारकर ममता की हत्या कर दी थी। इस मामले में बेटी मुक्ति चश्मदीद है।

 
विज्ञापन

2 of 8
आरोपी पति और ममता का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुक्ति ने पुलिस और अपने मामा संदीप को बताया कि बुधवार शाम वह मां के साथ स्कूटी से सामान लेने गई थी। ममता ने गीता वाटिका के पास एक फोटो स्टूडियो पर स्कूटी रोकी। इसके बाद बेटी के साथ पड़ोस की दुकान में राशन लेने चली गई। मुक्ति को वहां रोकने के बाद खुद फोटो लेने की बात कहकर ममता स्टूडियो में चली गई। कुछ देर बाद जब वह मां के पास जा रही थी तो देखा कि उसके पिता विश्वकर्मा फोटो स्टूडियो के बाहर खड़े थे।
 
विज्ञापन

3 of 8
बेटी ममता की मौत के बाद मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुक्ति ने बताया कि पहले तो उसे लगा कि वह सामान्य बातचीत करने के लिए मां के पास आए हैं लेकिन कुछ देर बाद दोनों में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। पहले पापा नीचे गिर गए। वापस उठने के बाद उन्होंने मम्मी को धक्का दे दिया। मम्मी के नीचे गिरते ही उन्होंने पिस्टल निकालकर मां पर गोली चला दी।

 

4 of 8
घटनास्थल पर मामा के साथ आई ममता की बेटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक पल लगा कि पापा मुझे ही न मार दें, मैं सहम गई...
मुक्ति ने बताया कि उसकी आंखों के सामने मम्मी जमीन पर गिर गई थीं। खून से लथपथ थीं, तड़प रही थीं। मैंने नजरें उठाकर पापा की तरफ देखा तो वह वहीं पर मम्मी को तड़पते देख रहे थे। एक पल लगा कि पापा उसे भी न गोली न मार दें। थोड़ी देर सहम कर वहीं ठहर गई, तब तक लोगों की भीड़ लग गई। सब लोग जल्दी-जल्दी मम्मी को हॉस्पिटल लेकर गए। वह भी उनके साथ थी। डॉक्टर ने देखने के बाद कहा-अब तुम्हारी मम्मी नहीं रहीं।
 
विज्ञापन

5 of 8
हत्यारोपी पति विश्वकर्मा पुलिस की गिरफ्त में - फोटो : पुलिस
मामा बोले-मुक्ति मेरी जिम्मेदारी
संदीप ने बताया कि ममता की अंतिम संस्कार की सारी रस्म भांजी मुक्ति ने ही निभाई है। भांजी अब उनकी जिम्मेदारी है। वह उसे अपने साथ रखेंगे। हमें डर है कि अगर विश्वकर्मा जेल से छूट गया तो कहीं मुक्ति को भी नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसा इसलिए कि वही इस पूरी वारदात की चश्मदीद गवाह और केस की वादी है।
विज्ञापन

6 of 8
घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर में पति ने विवाद के बाद पत्नी को मारी गोली, मौत
गोरखपुर के शाहपुर इलाके के गीता वाटिका के पास बुधवार शाम विवाद के बाद पति ने पिस्टल से ताबड़तोड़ गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात उस वक्त हुआ जब पत्नी राधिका स्टूडियो से फोटो लेकर बाहर निकली थी। गोली महिला के सीने और हाथ में लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को पास में स्थित एक निजी अस्पताल में ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस आरोपी पति को मौके से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

7 of 8
महिला की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खजनी के सुरैनी कटाया निवासी ममता चौहान (30) की शादी वर्ष 2008 में गुलरिया के हरसेवकपुर नंबर 2 चौहान टोला निवासी विश्वकर्मा चौहान से हुई थी। वह पिछले 14 माह से पति से अलग शाहपुर इलाके में गीत वाटिका के पास किराए के मकान में 13 वर्षीय बेटी मुक्ति चौहान के साथ रहती थी। बुधवार शाम करीब 7:30 बजे ममता अपनी स्कूटी से गीता वाटिका रोड स्थित राधिका स्टूडियो पहुंची। इस बीच उसका पति विश्वकर्मा भी बाइक से पहुंच कर ममता का इंतजार करने लगा।

 
विज्ञापन

8 of 8
आरोपी पति और महिला की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्टूडियो से बाहर निकलते ही दोनों में कहासुनी के बाद धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इस बीच विश्वकर्मा ने पिस्टल से पत्नी पर ताबड़तोड़ तीन फायर कर दिया। गोली ममता के सीने और हाथ में लगी। पत्नी को गोली मारने के बाद वहीं बैठकर पुलिस का इंतजार करने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी विश्वकर्मा चौहान को गिरफ्तार करने के साथ ही ममता को पास में स्थित एक निजी अस्पताल में ले गई, जहां उपचार के दौरान ममता ने दम तोड़ दिया। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें