फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: सांसद रवि किशन ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, बोले- टीका लगवाना है जरूरी

Fri, 09 Apr 2021 06:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
सांसद रवि किशन कोरोना वैक्सीन लगवाते हुए। - फोटो : अमर उजाला।
कोरोना वायरस को हराने के क्रम में शुक्रवार को गोरखपुर जिला अस्पताल में सांसद रवि किशन ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली। साथ ही सांसद ने इसे बेहद सुरक्षित बताते हुए सभी से इसे लगवाने की अपील भी की।

 
विज्ञापन

2 of 5
Ravi Kishan - फोटो : instagram/Ravi Kishan
सांसद रवि किशन ने वैक्सीन लेने के बाद कहा कि टीकाकरण न सिर्फ आपको कोविड-19 से बचाता है, बल्कि सभी के लिए खतरे को कम करता है। मैं सबसे  अपील करूंगा कि जल्द से जल्द अपने क्रम के अनुसार टीका लगवाएं। कोरोना वैक्सीन से ही हम कोरोना वायरस से सुरक्षित रह सकते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
भाजपा सांसद रवि किशन। - फोटो : अमर उजाला।
वहीं उन्होंने लॉकडाउन लेकर कहा कि लॉकडाउन नहीं लगेगा, अफवाहों से बचे। कोरोना वैक्सीन खत्म नहीं हुई है, बल्कि खपत बढ़ गई है। युद्ध स्तर पर कार्य जारी है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग में सब लोग सरकार का साथ दें।

 

4 of 5
सांसद रवि किशन। - फोटो : अमर उजाला।
उन्होंने कहा कि आप सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन 'टी' यानी टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट के साथ लोगों के सही व्यवहार और प्रबंधन को अपनाएं। देश में कोरोना की दूसरी लहर पहली से भी ज्यादा तेज है। देश पहले ही पहली लहर के समय की पीक को पार कर चुका है। ऐसे में हम सभी को और सावधान रहना होगा। कोरोना के मामलों में आई अचानक बढ़ोत्तरी ने लोगों के सामने मुश्किलें पैदा की हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांसद रवि किशन । - फोटो : अमर उजाला।
सांसद रवि किशन ने लोगों की भागीदारी के साथ डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने युद्धस्तर पर इस समस्या से जूझने की अपील की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें