उत्तर प्रदेश में गोरखपुर सदर सांसद सांसद रवि किशन के साथ एक छोटा सा हादसा हो गया। वह एक कार्यक्रम में कुर्सी पर बैठने के दौरान नीचे गिर पड़े। इस पूरे मामला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
2 of 5
कार्यक्रम में शामिल सांसद रवि किशन।
- फोटो : अमर उजाला।
यह वीडियो गोरखपुर के मोहद्दीपुर हाइडिल कॉलोनी का बताया जा रहा है। हालांकि इस दौरान उन्हें चोट नहीं आई है। बताया जा रहा है कि 20 नवंबर की शाम को छठ के कार्यक्रम के दौरान यह हादसा हुआ था।
विज्ञापन
3 of 5
कार्यक्रम में सम्मानित होते सांसद रवि किशन।
- फोटो : अमर उजाला।
वीडियो में दिख रहा है कि मंच पर गोरखपुर के सांसद रवि किशन को सम्मानित किया जा रहा था। उन्हें शॉल दिए जाने के बाद वे बैठने के लिए कुर्सी की ओर बढ़ते हैं। इसी दौरान कुर्सी सरक जाती है और सांसद नीचे गिर पड़ते हैं।
4 of 5
chhath puja 2020
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर शहर लोकसभा क्षेत्र से सांसद व फिल्म स्टार रवि किशन ने छठ महापर्व के अवसर पर शुक्रवार को शहर में बनाए गए छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शहरवासियों को शुभकामनाएं दी।
सांसद रवि किशन ने निरीक्षण के दौरान रामगढ़ताल स्थित छठ घाट पर खुद बेदी भी बनाई थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज जो भी हूं वो छठ माता के आशीर्वाद से ही हूं।