फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर के मोहित बने ‘yahoo.in’ के डायरेक्टर, पिता ने कहा- शहर का नाम किया रोशन

Sat, 29 Feb 2020 03:47 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
मोहित गोयनका। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
शहर के लाल मोहित गोयनका को संयुक्त राज्य अमेरिका के सिलिकान वैली स्थित याहू डॉट इन के डायरेक्टर की कमान मिली है। मोहित की उपलब्धि से पूर्वांचल का नाम रौशन हुआ है। साहबगंज में रहने वाले मोहित के पिता किशन गोयनका कपड़ा व्यापारी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
परिवार के साथ मोहित गोयनका। - फोटो : अमर उजाला।
बीते 24 फरवरी को याहू डॉट इन (yahoo.in) के डायरेक्टर बने तो खुशी की लहर घर परिवार से लेकर पूरे क्षेत्र में महसूस की गई। मोहित सिलिकान वैली, कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका स्थित कार्यालय से पूरी दुनिया में वह याहू डॉट इन को संचालित करेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
मोहित गोयनका के माता-पिता। - फोटो : अमर उजाला।
पिता किशन गोयनका ने बताया कि परिवार की स्थिति अच्छी नहीं होने के बाद भी हमने मोहित को अच्छे से पढ़ाया। कक्षा पांच तक पढ़ाई स्प्रिंगर स्कूल में की। कक्षा छह से 12 तक की शिक्षा लिटिल फ्लावर स्कूल, धर्मपुर से पूरी की। इसके बाद भोपाल के लक्ष्मीनारायण टेक्निकल इंजीनियरिंग कॉलेज से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया। यहां एकेडमी अवार्ड भी मिला।

4 of 5
परिवार के साथ मोहित गोयनका। - फोटो : अमर उजाला।
यूनिवर्सिटी ऑफ  सदर्न, कैलीफोर्निया से एमएस (मास्टर ऑफ  साइंस) की डिग्री हासिल की। 2012 में ‘याहू डॉट इन’ में वह बतौर इंजीनियर नियुक्त हुए। 2018 में सीनियर इंजीनियर बने। बेहतर सेवा व अपनी कार्य क्षमता से कंपनी के उच्च पद तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोहित गोयनका। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
किशन ने कहा कि मोहित का डायरेक्टर बनना एक परिवार नहीं, बल्कि पूरे गोरखपुर की उपलब्धि है। उम्मीद है कि भविष्य में वह और बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें