फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिवसीय गोरखपुर महोत्सव का शानदार आगाज, देखें पहले दिन की ताजा तस्वीरें

Sat, 11 Jan 2020 09:57 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 14
गोरखपुर महोत्सव का शानदार आगाज। - फोटो : अमर उजाला
इंतजार खत्म हुआ। गोरखपुर में तीन दिवसीय गोरखपुर महोत्सव का आज से शानदार आगाज हो गया। गोरखपुर महोत्सव के अन्तर्गत नुमाईश ग्राउंड में आयोजित स्वामी विवेकानंद एवं महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन मेयर सीताराम जायसवाल ने किया। इस दौरान इजीनियर पी हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश महामंत्री पीके मल्ल ,आंनद शाही व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

2 of 14
दीक्षा भवन में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर महोत्सव के अंतर्गत गोरखपुर विद्यालय के दीक्षा भवन में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में काफी बच्चों ने प्रतिभाग लिया। दिन भर खेल से लेकर विभिन्न प्रतियोगिताओं का दौर चलेगा तो शाम से लेकर आधी रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मचेगी। आज पहले दिन बॉलीवुड नाइट में मशहूर गायिका अलका याग्निक अपनी मधुर आवाज से समां बांधेगी।
विज्ञापन

3 of 14
संवाद भवन में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर महोत्सव के अंतर्गत संवाद भवन में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने प्रतिभाग किया। महोत्सव में बच्चों से लेकर युवा और बुजुर्गों, सभी के लिए कुछ न कुछ है। किचन के सामान से लेकर ऑटोमोबाइल्स तक के स्टॉल महोत्सव में मिलेंगे तो वहीं बच्चों के लिए अलग किड्स जोन होगा। वे फिल्मों का भी आनंद उठा सकेंगे। महोत्सव परिसर में ही खाने-पीने के लिए फूड जोन होगा। कई राज्यों के शिल्पकार अपने-अपने उत्पादों के साथ महोत्सव में पहुंचे हैं।

4 of 14
एडी मॉल में फिल्म देखने पहुंचे कस्तूरबा और प्राथमिक विद्यालय के बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर महोत्सव के अंतर्गत एडी मॉल में कस्तूरबा और प्राथमिक विद्यालय के बच्चे फिल्म देखने पहुंचे। और साथ में नगर विधायक डॉक्टर राधा मोहन दास अग्रवाल, बीएससी बी एन सिंह, विवेक जायसवाल व अन्य शिक्षा विभाग के अधिकारी भी रहे।
विज्ञापन

5 of 14
विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर महोत्सव के अंतर्गत गोरखपुर यूनिवर्सिटी के कला संकाय में लगे विज्ञान प्रदर्शनी का एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह व अन्य लोगों ने अवलोकन किया। 
विज्ञापन

6 of 14
चंपा देवी पार्क में पैरामोटरिंग। - फोटो : अमर उजाला
पर्यटकों व स्थानीय लोगों के मनोरंजन के लिए चंपा देवी पार्क में हाट एयर बैलूनिंग, स्वान प्रदर्शनी और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पैरा मोटर ग्लाइडिंग का आयोजन किया जा रहा है।



गोरखपुर महोत्सव से जुड़े अन्य वीडियो देखने के लिए हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/AuNewsGorakhpur/ को लाइक करें
विज्ञापन

7 of 14
हॉट एयर बैलूनिंग। - फोटो : अमर उजाला
पर्यटकों व स्थानीय लोगों के मनोरंजन के लिए चंपा देवी पार्क में हाट एयर बैलूनिंग, स्वान प्रदर्शनी और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पैरा मोटर ग्लाइडिंग का आयोजन किया जा रहा है।



गोरखपुर महोत्सव से जुड़े अन्य वीडियो देखने के लिए हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/AuNewsGorakhpur/ को लाइक करें

8 of 14
रीजनल स्टेडियम में वॉलीबॉल मैच खेला गया। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर महोत्सव के अंतर्गत रीजनल स्टेडियम में चल रहे बालीवाल प्रतियोगिता में स्पोर्ट कॉलेज गोरखपुर और अयोध्या हॉस्टल के टीम के बीच वॉलीबॉल मैच खेला गया।

9 of 14
कला संकाय में महिलाओं कार्यक्रम। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर महोत्सव के अंतर्गत विश्वविद्यालय कला संकाय में महिलाओं कार्यक्रम।

10 of 14
फुटबॉल प्रतियोगिता। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर महोत्सव के अंतर्गत रीजनल स्टेडियम में चल रहा है फुटबॉल प्रतियोगिता में सर माउंट स्कूल और द्रोपती देवी के बीच खेला गया सेमीफाइनल मैच।

11 of 14
कबड्डी टीम के बीच खेला गया मैच। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर महोत्सव के अंतर्गत रीजनल स्टेडियम में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में विजय क्लब गोरखपुर और मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज के कबड्डी टीम के बीच खेला गया मैच।
 

12 of 14
पुरस्कृत विजेता टीम वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट कॉलेज और जिमनास्टिक के विजेता खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर महोत्सव के अंतर्गत रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता के समापन पर पुरस्कृत विजेता टीम वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट कॉलेज और जिमनास्टिक के विजेता खिलाड़ी।

13 of 14
गोरखपुर महोत्सव के अंतर्गत एडी माल में बच्चों को बाल-फिल्म दिखाया गया। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर महोत्सव के अंतर्गत एडी माल में बाल-फिल्म का शुभारम्भ नगर विधायक डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल ने किया।
 
विज्ञापन

14 of 14
कथक नृत्य करती नेहा बनर्जी और उनके साथी कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर महोत्सव में कथक नृत्य करती नेहा बनर्जी और उनके साथी कलाकार



गोरखपुर महोत्सव से जुड़े अन्य वीडियो देखने के लिए हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/AuNewsGorakhpur/ को लाइक करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें