फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Lockdown: कैसे रूकेगी इन लापरवाह लोगों की मनमानी, सजा के बाद भी है ऐसा हाल, तस्वीरो में देखें पल-पल की अपडेट

Sun, 19 Apr 2020 04:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 14
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
कोरोना की महामारी के चुनौतियों से बचाव के लिए लॉकडाउन किया गया है। ऐसे में पुलिस प्रशासन लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए हर प्रयास कर रही है। गोरखपुर में ऑनलाइन पोर्टल पर सभी जरूरत के सामान उपलब्ध कराए गए हैं। घरों तक सिलिंडर पहुंचाए जा रहे हैं।

इन सबके बाद भी कुछ लोग लापरवाही करने से बाज नहीं आ रहे हैं। बेवजह घर से बाहर निकल रहे हैं। जबकि पुलिस आसपास के जिले में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद सतर्क हो गई है। शहर में बिना जांच के किसी को आने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 14
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रशासन द्वारा मास्क लगाना अनिवार्य किए जाने के बावजूद दो मासूमों के साथ बिना मास्क पहने बाइक पर सवार हो कर जा रहे है लोग।
विज्ञापन

3 of 14
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के दौरान ना कोरोना का डर ना पुलिस की सख्ती का खौफ। बिना मास्क लगाए सोशल डिस्टेंसिंग नियम का उल्लंघन कर एक ही बाइक पर चार लोग सवार होकर जा रहे हैं।

4 of 14
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के दौरान बेवजह घर से बाहर घूमने वालों को पुलिस ने पकड़ कर सड़क पर बिठाया।
विज्ञापन

5 of 14
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के दौरान घरों तक सिलिंडर पहुंचाया जा रहा है। इसके बावजूद पैदल ही दो लोग गैस भराने जा रहे लोग।
विज्ञापन

6 of 14
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के दौरान कोई वाहन न मिलने पर अपने पालतू कुत्ता शैडो को जिला पशु चिकित्सालय से इलाज करा कर अपने घर पुर्दिलपुर लेकर जाते सागर कुमार यादव।
विज्ञापन

7 of 14
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के दौरान धर्मशाला ओवरब्रिज के नीचे लोगों को कराए जा रहे भोजन में धर्मशाला चौकी इंचार्ज को अंशदान देते सपा नेता भानु मिश्रा।

8 of 14
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला फाउंडेशन के माध्यम से गैंलेंट ग्रुप ने समाचार पत्र वितरकों के लिए 5 किलो के 400 पैकेट आटा उपलब्ध कराया। जिसे ग्रुप के महाप्रबंधक बृज मोहन जोशी ने मानव संसाधन प्रमुख भास्कर तिवारी और सहायक प्रबंधक दीपक शर्मा तथा अशोक श्रीवास्तव के उपस्थिति में अमर उजाला फाउंडेशन को उपलब्ध कराया गया।

9 of 14
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
नेपाल क्लब स्थित कम्युनिटी किचन में सोशल डिस्टेंस के साथ अपना काम करते ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुभव सिंह और अन्य प्रशासनिक अधिकारी।

10 of 14
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
सदर तहसील कार्यालय के सामने हैंड वॉश केंद्र का शुभारंभ करते ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल सदर तहसीलदार डॉ संजीव दिक्षित।

11 of 14
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
विनोद वन में रहने वाले बंदरों को भोजन कराते कालीबाड़ी के महंत रविंद्र दास और अन्य लोग।

12 of 14
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
कानून का पाठ पढ़ाने वाले इस महान पुलिसकर्मी ने गले में तो गमछा लपेट रखा है। लोकिन मुंह पर ना मास्क है और ना ही गमछे से मुंह ढ़के हैं।

13 of 14
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
हाथी का दांत साबित हो रहा है भालोटिया मार्केट में लगा हैंड वॉश केंद्र।
विज्ञापन

14 of 14
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन की लाख दावों के बावजूद भी सड़क के किनारे भोजन बनाने के लिए मजबूर है शंभू नाम का ये युवक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें