फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Lockdown: सख्ती के बाद भी यहां नहीं हो रहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, तस्वीरों में देखें शहर का हाल

Mon, 13 Apr 2020 05:03 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 20
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
लॉकडाउन के दौरान लोग सोशल डिस्टेंस नियमों का पालन करने के बजाय खिलवाड़ कर रहे हैं। जबकि पुलिस प्रशासन बेवजह घर से निकलने वाले लोगों के साथ सख्ती से पेश आ रही है। वहीं प्रशासन के बार-बार मना करने के बाद भी लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। साथ ही सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन करते हुए लोग बैंकों में रकम निकालने के लिए भीड़ इकट्ठी कर रहे हैं। वहीं प्रदेश सरकार ने बिना मास्क लगाए लोगों का घरों से बाहर निकलना प्रतिबंधित कर दिया है, उसके बाद भी कुछ लोग बिना मास्क पहने घर से निकल गए हैं। पुलिस ऐसे लोगों को सख्ती से सबक सिखा रही है।  

आगे की स्लाइड्स में देखें दिनभर की हलचल...
विज्ञापन

2 of 20
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
जनधन खाते से पैसा निकालने के लिए सुबह से ही यूनियन बैंक ऑफ इंडिया नौसड़ में लाइन लगाकर बैठे लोग।
विज्ञापन

3 of 20
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
एक बाईक पर चार लोगों को बैठकर जाते देख उन्हें रोककर समझाते नागरिक सुरक्षा कोर।

4 of 20
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
बिना काम के निकलने वाले लोगों को पुलिस ने सड़क पर बैठाया।
विज्ञापन

5 of 20
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
मास्क लगाना अनिवार्य होने के बावजूद भी यह लड़का न तो मास्क लगाया है और न मुंह पर गमछा लपेटा। ऐसे में उसे रोककर पुलिस ने सख्ती से शर्ट से ही मुंह ढकवाया।
विज्ञापन

6 of 20
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद मुंह पर दुपट्टा बांधकर घर से निकली महिलाएं।
विज्ञापन

7 of 20
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
लॉकडाउन के दौरान सब्जी वालों को शहर के गली में जाकर बेचने का आदेश होने के बाद भी ट्रासपोर्ट नगर में सड़क किनारे ही ठेला लगाकर सब्जी बेचता युवक।

8 of 20
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
शिवपुर शाहबाजगंज स्थित इलाहाबाद बैंक के ब्रांच से पैसा निकालने के लिए लगी लोगों की लाइन।

9 of 20
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
गीता वाटिका स्थित यूनियन बैंक की शाखा से पैसा निकालने के लिए लगी लोगों की लाइन।

10 of 20
गोरखपुर लॉकडाउन। - फोटो : अमर उजाला।
स्नेहिल नारी संस्था द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में एडीएम वित्त के माध्यम से 51000 का चेक प्रदान करतीं संस्था के पदाधिकारी।

11 of 20
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
लॉकडाउन के दौरान गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह साहब पंजाबी कॉलोनी पैडलेगंज द्वारा जरूरतमंदों को भोजन पहुंचाने के लिए पैडलेगंज गुरुद्वारे पर भोजन पैक करते बच्चे। भोजन पैक करने के बाद जिला प्रशासन को दिया जाएगा। जिला प्रशासन जरूरतमंदों तक पहुंचाएगा।

12 of 20
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
लॉकडाउन के कारण बैसाखी के दिन बंद पड़ा जटाशंकर गुरुद्वारा।

13 of 20
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
गेहूं क्रय केंद्र को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम के विजयेंद्र पांडियन और अन्य अधिकारी।

14 of 20
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
शहर के सभी वार्डों में राशन, सैनिटाइजर और मास्क वितरण की मांग को लेकर नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह को ज्ञापन देते पार्षदों का एक प्रतिनिधिमंडल।

15 of 20
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
दाउदपुर में सफाई कर्मचारियों व सुपरवाइजर को भाजपा वार्ड दाउदपुर के कार्याकर्ताओं द्वारा माला पहनाकर, मास्क देकर आरती करने के बाद भोजन कराया गया।

16 of 20
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
बैसाखी पर्व पर धर्मशाला ओवरब्रिज के नीचे सिख समाज द्वारा आयोजित लंगर में भोजन ग्रहण करते लोग।

17 of 20
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
करोना योद्धाओं को सिख समाज ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

18 of 20
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
अमर उजाला फांउडेशन को भारतीय युवक संघ व भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आदित्य प्रताप सिंह के नेतृत्व में राशन उपलब्ध कराया।

19 of 20
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
कलेक्ट्रेट स्थित जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय पर सेनेटाइज करती एनडीआरएफ की टीम।
विज्ञापन

20 of 20
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
कम्युनिटी किचन में आवास विकास कॉलोनी कल्याण समिति के लोग खाना पैक करते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें