हनुमान प्रसाद पोद्दार की 49 वीं तिरोधान तिथि पर गीता वाटिका में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के चौथे दिन शनिवार को कथाव्यास श्रीराधाकृष्ण ने कहा कि बहुत अधिक भौतिक सुविधाएं हमारे विवेक का हरण कर लेती हैं। हमारे घर की एक-एक दीवार से आध्यात्मिक उत्सव झलकना चाहिए। हमें अपने घर को आधुनिक बनाने के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं पारंपरिक भी बनाना चाहिए। ठाकुर जी के चरणों में सिर झुकाने वाले को नरक नहीं जाना पड़ता।
कथा व्यास ने कहा कि भाईजी जैसे संतों द्वारा रचित भक्तिभाव पदों के भावों को आत्मसात करें तो हमारा कल्याण सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि संसार वाले पुत्र पैदा करते हैं किंतु संत भक्तिभाव के पद पैदा करते हैं। भाईजी के द्वारा रचित पदों के संग्रह ग्रंथ ‘पद रत्नाकर’ के एक-एक पद भाईजी के पुत्र के समान हैं। हमें उन पदों से भी उतना ही प्यार करना चाहिए जितना हम भाईजी को करते हैं। कथा व्यास ने चौथे दिन कृष्ण जन्म की कथा सुनाई। इस दौरान मौजूद भक्तों ने पीले वस्त्र धारण कर रखे थे। कथा पंडाल को भी भव्य तरीके से सजाया गया था।
इस मौके पर दिनेश सिंघानिया, उमेश सिंघानिया, रसेंदु फोगला, पवन सिंघानिया, सज्जन जालान, अवधेश पांडेय, वेद प्रकाश अग्रवाल, पवन टिबड़ेवाल, देवकीनंदन टिबड़ेवाल, राजीव टेकड़ीवाल, रामनिवास अग्रवाल, नंदलाल अग्रवाल, श्याम सुंदर अग्रवाल, बद्रीनाथ अग्रवाल, विनोद शाह, डॉ. पवन रुंगटा, विमल रुंगटा, कनकहरि अग्रवाल, दीपक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
देखें दिनभर की हलचल...
विज्ञापन
2 of 8
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
कलेक्ट्रेट स्थित एन आई सी बिल्डिंग में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की जा रही है। इसमें कमिश्नर जयंत नार्लीकर, डीएम के विजयेंद्र पांडियन, एसएसपी डॉ सुनील गुप्ता व अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित हैं।
विज्ञापन
3 of 8
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
सत्यम लान में गोरखपुर डिवीजन इंश्योरेंस एम्पलाइज यूनियन के 25 महाधिवेशन के. वेणुगोपाल, राजीव निगम, राकेश कन्नोजिया, वाईपी राय,पीके शर्मा, ओपी सिंह, सुखारी राम।
4 of 8
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
ताल सुमेर सागर की किमती जमीन पर कब्जा जमाए बैठे लोगों के खिलाफ जिला प्रशासन ने शनिवार को अचानक बड़ी कार्रवाई की। तीन गोदामों समेत 10 से अधिक निर्माण को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई से करीब तीन एकड़ जमीन सुरक्षित कर ली गई। कब्जा हटाने का काम रविवार को भी जारी रहेगा। जिला प्रशासन के मुताबिक ताल की करीब 16-17 एकड़ जमीन पर तमाम लोगों ने कब्जा जमा रखा है। सभी को उखाड़ कर ताल की पूरी जमीन सुरक्षित की जाएगी।
ताल सुमेर सागर को धीरे-धीरे पाटकर जमीन कब्जा करने का खेल डेढ़ दशक से अधिक समय से चल रहा था। कई बार नगर निगम और जिला प्रशासन ने कार्रवाई करने की कोशिश की लेकिन विरोध और कुछ रसूखदाराें की दखल की वजह से टीम को हर बार खाली हाथ लौटना पड़ा। ताल का अतीत जांचने के बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम सदर ने पहले खामोशी से ताल से जुड़े अभिलेखों की जांच कराई।
बकौल ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिलेखागार से भी कई अभिलेख गायब कर दिए गए थे। करीब एक महीने तक कागजों पर कार्रवाई के बाद शनिवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में राजस्व टीम, भारी फोर्स के साथ अचानक ताल सुमेर सागर पहुंची और फिर एक-एक कर स्थाई और अस्थाई निर्माण ध्वस्त कराना शुरू कर दिया। शाम तक चली इस कार्रवाई के दौरान 10 से अधिक बाउंड्रीवाल, टिन शेड, गोदाम आदि ध्वस्त कराया गया।
विज्ञापन
5 of 8
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
भालोटिया मार्केट में कोरोना वायरस को लेकर दवा विक्रेता समिति की आयोजित बैठक में बोलते समिति के अध्यक्ष योगेंद्र नाथ दुबे व उपस्थित दवा विक्रेता।
विज्ञापन
6 of 8
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
26 वीं वाहिनी पीएसी परिसर में आयोजित आठवीं अंतर वाहिनी पीएसी मध्य जोन मलखंभ प्रतियोगिता का शुभारंभ करते कार्यवाहक सेनानायक अशोक वर्मा साथ में सहायक सेनानायक कमल किशोर व अन्य।
विज्ञापन
7 of 8
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
नगर निगम के मेयर कार्यालय पर कोरोना को लेकर अधिकारियों व पार्षद की साथ बैठक करते मेयर सीताराम जायसवाल साथ में नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह व अन्य।