लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से आयोजित ऑल इंडिया प्राइजमनी लक्ष्य चैंपियंस ट्रॉफी में सोमवार को रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। वहीं राजघाट के बाबा मुक्तेश्वर नाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया।
स्पोर्ट्स कॉलेज और छात्रावास में प्रवेश के लिए रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल देती छात्राएं।
विज्ञापन
मानदेय नहीं मिलने से नाराज संविदा कर्मियों ने दिया धरना
3 of 6
प्रदर्शन करते विद्युत संविदा मजदूर संगठन के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
मानदेय नहीं मिलने से नाराज संविदा कर्मियों ने सोमवार को विद्युत संविदा मजदूर संगठन के बैनर तले मोहद्दीपुर मुख्य अभियंता कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। जोन अध्यक्ष प्रमोद कुमार उपाध्याय ने कहा कि निगम में कार्यरत संविदा कर्मियों का चार से पांच माह का मानदेय नहीं मिला है। प्रदर्शन में आरएस यादव, प्रमोद कुमार पांडेय, केदारनाथ गौतम, मनीष राय आदि शामिल रहे।
समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष का गोरखपुर पहुंचने पर स्वागत
4 of 6
प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी का स्वागत करते पार्टी के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
समाजवादी युवजन सभा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी सोमवार को गोरखपुर आए। सपा के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। बैठक में अरविंद गिरी ने कहा कि भाजपा के लोग सिर्फ जाति-धर्म की बात करते हैं। समाजवादी पार्टी विकास और रोजगार को वरीयता देती है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार संगठन व पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव लोगों से संपर्क कर भाजपा के झूठ का पर्दाफाश करेंगे। इसी क्रम में प्रदेश के सभी जिलों का दौरा कर युवाओं को संगठन से जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। जनता के सहयोग से पार्टी कार्यकर्ता 2022 में अखिलेश यादव को फिर मुख्यमंत्री बनाएंगे।
इस दौरान निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव, जियाउल इस्लाम, अवधेश यादव, रजनीश यादव, पंकज शाही, मैना भाई, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, हाजी शकील अंसारी, सिंहासन यादव, कीर्ति निधि पांडे, संजय पहलवान, कपिल मुनि यादव, प्रमोद यादव, जितेंद्र यादव, गबीश दुबे, अखिलेश यादव, शब्बीर कुरैशी, आजम लारी, एहतेशाम खान, संतोष गौड़ आदि मौजूद रहे। संचालन निवर्तमान युवजन सभा महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने किया।
विज्ञापन
5 of 6
MMMUT में आयोजित प्रश्नकाल में जबाब देते कुलपति प्रो.एस एन सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
मदनमोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित प्रश्नकाल में जबाब देते कुलपति प्रो.एस एन सिंह साथ में प्रो.केपी सिंह, प्रो.एस वी कुलकर्णी, इजीनियर एके सिंह, डा.अनुज कुमार शर्मा।