फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर कांड: अपनी पढ़ाई को लेकर मुर्तजा को था पछतावा, अब कर रहा था ये कोर्स, सीरिया कनेक्शन आया सामने

Fri, 08 Apr 2022 09:24 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
गोरखनाथ मंदिर में तैनात सिपाहियों (पीएसी जवान) पर हमला करने के आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी के करीबियों से भी एटीएस पूछताछ कर जानकारी हासिल करेगा। पढ़ाई और नौकरी के दौरान मुर्तजा अब्बासी के साथ रहे लोगों से यह जानने की कोशिश करेगा कि उसकी गतिविधियां कैसी थीं? वह किन लोगों के संपर्क में था? अब जांच एजेंसियों ने पूछताछ के आधार पर सामने आए तथ्यों का साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
गोरखनाथ मंदिर में आतंकी मुर्तजा ने बांका से हमला किया था। - फोटो : अमर उजाला।
जांच में यह भी सामने आया है कि मुर्तजा, सीरिया के युवाओं के संपर्क में भी था। जानकारी के मुताबिक, जांच एजेंसियों की पूछताछ में मुर्तजा के बारे में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ चुके हैं। यही वजह है कि अब एक-एक तथ्य का भौतिक सत्यापन शुरू कर दिया गया है। इसी कड़ी में जांच एजेंसियां मुर्तजा अब्बासी के सगे-संबंधियों से पूछताछ के बाद करीबियों से भी सवाल-जवाब करने की तैयारी में हैं। उधर, कई टीमें सीरिया कनेक्शन खंगालने में जुटीं हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आरोपी मुर्तजा - फोटो : सोशल मीडिया
केमिकल साइंस का पछतावा, सीख रहा था कंप्यूटर कोडिंग
मुर्तजा अब्बासी को अपनी पढ़ाई का पछतावा होने लगा था। उसको लगने लगा था कि केमिकल साइंस की जगह अगर उसने कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई की होती तो जिहाद को बढ़ाने में ज्यादा आसानी होती। यही वजह है कि कंप्यूटर कोडिंग को वह बारीकी से सीखने लगा था। इसका भी वह धीरे-धीरे मास्टर हो गया था। इसकी मदद से उसने एप बनाने के साथ ही ऐसी ऑनलाइन वेबसाइट को खोजा, जिससे रुपये का आदान-प्रदान करने पर पकड़ में आना तो मुश्किल था ही, साथ ही विदेश में रुपये भेजना भी आसान था। पेपल एप की मदद से वह रुपयों का आदान-प्रदान कर रहा था।

4 of 5
Gorakhnath Mandir Attack - फोटो : अमर उजाला
एनआरसी, सीएए और हिजाब को लेकर था गुस्सा
वीडियो में मुर्तजा कर्नाटक के हिजाब मामले से लेकर एनआरसी, सीएए और दूसरी जगहों पर मुसलमानों के साथ होने वाले कथित अत्याचारों का जिक्र कर रहा है। वह कहता है कि यह सब देखकर उसे गुस्सा आ गया और उसने गोरखनाथ मंदिर पर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर हमला बोल दिया। उसने जांच एजेंसियों के अधिकारियों को बताया कि इसके लिए किसी न किसी को तो आगे आना ही होगा। उसने बोला कि मुसलमानों पर होने वाले कथित अत्याचारों को देखकर उसे गुस्सा आता था। वह अपने कट्टरपंथी विचारों से इतना घिरा हुआ नजर आ रहा है कि अपनी बातों के मायने भी समझा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Gorakhnath Mandir Attack - फोटो : अमर उजाला
यह हुआ था 
गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात सिपाहियों पर तीन अप्रैल की शाम सवा सात बजे के करीब एक युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया था। आरोपित को मौजूद लोगों की मदद से पुलिस ने पकड़ लिया था। उसकी पहचान पार्क रोड, सिविल लाइंस स्थित निवासी मुर्तजा अब्बासी के रूप में हुई थी। पुलिस ने गोरखनाथ थाने में आरोपित के खिलाफ दो अलग-अलग केस दर्ज किए हैं। मामले की जांच पुलिस के अलावा एटीएस, एसटीएफ भी कर रही है। एनआईए भी अपने स्तर से जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें