फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'बेटी अदिति ही नहीं रही, तो...', रिश्तेदार के इस सवाल पर पिता ने दिया ये जवाब; इतना कहने के बाद हुए मौन

Sat, 15 Feb 2025 02:31 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोरखपुर में ज्वाइंट इंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई-मेन) में असफल होने पर इंटर की छात्रा अदिति मिश्रा (18) ने खुदकुशी कर ली। उनके घर पहुंचे कुछ लोग उनसे इस दुख को भूलने की बात कहते हैं। वह उन्हें सान्त्वना देने के साथ ही साथ अन्य बातें भी करते हैं। 
विज्ञापन
1 of 8
gorakhpur suicide - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर के एक हॉस्टल में संत कबीर नगर के मेंहदावल के मिश्रौलिया के निवासी अजय नाथ मिश्रा की बेटी अदिति मिश्रा की आत्महत्या के तीन दिन बीतने के बाद भी परिवार के लोग अभी दुख से उबर नहीं पाए हैं। उनका कष्ट कम नहीं हो रहा है। रिश्तेदार और परिवार के शुभेच्छु आकर उनके दुख को बांटने का भी प्रयास कर रहे हैं, लेकिन यह उनके लिए न भूलने वाली घटना की तरह हो गया है।

शुक्रवार की दोपहर में उनके घर पहुंचे कुछ लोग उनसे इस दुख को भूलने की बात कहते हैं। वह उन्हें सान्त्वना देने के साथ ही साथ अन्य बातें भी करते हैं। लेकिन अजय नाथ मिश्रा का दुख कम होने का नाम नहीं ले रहा है। एक रिश्तेदार पूछते हैं कि उसका सामान भी तो हॉस्टल में ही होगा। उसको लाने के लिए किसी को भेज दीजिए। इसके बाद वह काफी दुखी दिखे।
 
विज्ञापन

2 of 8
पुलिस से हाथ जोड़कर अनुरोध करते अदिति के पिता - फोटो : अमर उजाला
कुरेदने पर बोल उठे जब बेटी अदिति ही नहीं रही, तो सामान लेकर क्या करेंगे। इतना कहने के बाद वह मौन हो जाते हैं। उनके सहकर्मियों के साथ ही साथ राजनैतिक लोगों का भी उनके घर पर आना जाना लगा हुआ है। सभी की सोच है कि परिवार किसी तरह से इस दुख से उबर जाए तथा आने वाले समय की चुनौतियों से लड़ने के लिए तैयार हो सकें।
विज्ञापन

3 of 8
जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कमरा नंबर 86 में रहती थी अदिति 
बेतियाहाता स्थित गर्ल्स हॉस्टल में अदिति कमरा नंबर 86 में रहती थी। हॉस्टल में कुल 12-13 कमरे हैं। इसमें 25 के करीब छात्राएं तैयारी कर रही हैं। वहां रहने वाली छात्राएं अदिति की मौत पर हतप्रभ थीं। एक दूसरे को पकड़ कर बार-बार रोने लग रही थीं। छात्राओं ने बताया-अदिति लोगों से ज्यादा मतलब नहीं रखती थी। वह हमेशा अपने में ही खोई रहती थी। वहीं उसके साथ कमरे में रहने वाली छात्रा ने बताया कि उससे भी वह कम ही बात करती थी। दो दिन पहले ही अदिति मेंहदावल स्थित घर से वापस आई थी। 

4 of 8
छात्रा आदिति मिश्रा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आईएएस बनना चाहती थी अदिति 
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के पास रहने वाली अदिति की मौसी कल्पना और मौसा सूर्यनाथ मिश्रा घटना के कुछ ही देर बाद वहां पहुंच गए। मौसी ने कहा कि मंगलवार को जेईई मेन के रिजल्ट आने पर उनकी बात अदिति से हुई थी। उसने कहा था कि सफल नहीं हुई तो क्या हुआ, आगे आईएएस की तैयारी करेगी। वह शुरू से ही आईएएस बनना चाहती थी। अदिति के मौसा बोले-जब तबीयत खराब होती थी तब हमलोग उसे डॉक्टर को दिखाते थे। बोला भी था कि जब भी कोई परेशानी हो वह उनके घर चली आए। 
विज्ञापन

5 of 8
कैमरे में दिखी छात्रा - फोटो : अमर उजाला
जेईई-मेन में असफल होने पर छात्रा ने जान दी
गोरखपुर में ज्वाइंट इंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई-मेन) में असफल होने पर इंटर की छात्रा अदिति मिश्रा (18) ने खुदकुशी कर ली। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे बेतियाहाता स्थित गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में छात्रा ने पंखे में फंदा लगाकर जान दे दी। कमरे में एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें छात्रा ने असफलता मिलने पर खुदकुशी करने की बात लिखी है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। 
 
विज्ञापन

6 of 8
विलाप करता परिवार - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल स्थित मिश्रौलिया गांव के निवासी अजय मिश्रा की बेटी अदिति दो साल से गोरखपुर के बेतियाहाता स्थित गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी। वह बेतियाहाता स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाई कर तैयारी कर रही थी। छात्रा के पिता मेंहदावल प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक हैं। फूफा ध्रुव कुमार त्रिपाठी एमएलसी हैं। गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में अदिति के साथ एक और छात्रा रह रही थी। 

 
विज्ञापन

7 of 8
विलाप करता परिवार - फोटो : अमर उजाला
वह गोला इलाके की रहने वाली है। वह शहर के एक कॉलेज से बीए की पढ़ाई कर रही है। छात्रा ने बताया कि सुबह अदिति के साथ बातचीत हुई थी। उस समय तक सामान्य अवस्था में थी। छात्रा के मुताबिक, वह कमरे से बाजार गई थी। दोपहर 12:05 बजे लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। कई बार आवाज देने और खटखटाने के बाद भी जवाब नहीं मिला तो हॉस्टल के कर्मचारियों को सूचना दी।

 
विज्ञापन

8 of 8
विलाप करतीं मां - फोटो : अमर उजाला
छात्रा के घरवाले पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर रहे थे, उन्हें समझाया गया। इसके बाद कैंट थाने की पुलिस ने शव को बीआरडी मेडिकल कॉलेज भिजवाकर पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में भी मौत का कारण हैंगिंग यानी फंदे से लटक कर मौत आई है। शाम करीब 06:30 बजे शव लेकर परिजन संतकबीरनगर स्थित घर चले गए।- अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें