Student suicide In Gorakhpur: गर्ल्स हॉस्टल के हर कमरे के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा है। सीसीटीवी कैमरे में अदिति बुधवार दोपहर में 12:01 बजे बाहर निकली है। एक मिनट बाद फिर अंदर कमरे में चली गई है। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया।
Gorakhpur Suicide News: संत कबीर नगर जिले के मेंहदावल के मिश्रौलिया निवासी अजयनाथ मिश्र की पुत्री अदिति की मौत मामले की जांच रही है। छात्रा अदिति ने गोरखपुर के बेतियाहाता स्थित गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में पंखे में फंदा लगाकर जान दे दी। छात्रा की खुदकुशी की खबर मिलने से हर कोई स्तब्ध है।
दरअसल, दोपहर में अदिति की सांसें थम गई थी। इसके बाद उसके मोबाइल पर लगातार फोन आते रहे। पुलिस ने अदिति का मोबाइल मौसी कल्पना को सौंप दिया था। वह समझ भी नहीं पा रही थीं कि उसे कैसे बंद किया जाए। अदिति ने मोबाइल लॉक कर रखा था। पासवर्ड भी केवल उसको ही पता था।
विज्ञापन
2 of 11
जांच करने पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
घरों से झांकते रहे लोग
बेतियाहाता स्थित गर्ल्स हॉस्टल में पहली मंजिल पर अदिति का कमरा था। अचानक वहां तोड़फोड़ और फिर पुलिस की गाड़ियां देखकर कॉलोनी के लोग सहम गए। सभी अपने-अपने छत से खड़े होकर सबकुछ देखते रहे। जब अदिति का शव कमरे से बाहर निकला तब वहां भीड़ लग गई थी। माता-पिता को औलाद के लिए रोते देख हर किसी की आंखें नम हो गई।
विज्ञापन
3 of 11
कैमरे में दिखी छात्रा
- फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी कैमरे में एक बार बाहर दिखी अदिति
गर्ल्स हॉस्टल के हर कमरे के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा है। सीसीटीवी कैमरे में अदिति बुधवार दोपहर में 12:01 बजे बाहर निकली है। एक मिनट बाद फिर अंदर कमरे में चली गई है। वहीं 12:05 मिनट पर साथ रहने वाली छात्रा दाल लेकर आती दिख रही है। वह कमरे के दरवाजा पीटती रही, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। फिर उसने अन्य लोगों को बुलाकर दरवाजा तोड़वाया। तब अंदर फंदे से लटकते हुए अदिति दिखी।
कमरा नंबर 86 में रहती थी अदिति
बेतियाहाता स्थित गर्ल्स हॉस्टल में अदिति कमरा नंबर 86 में रहती थी। हॉस्टल में कुल 12-13 कमरे हैं। इसमें 25 के करीब छात्राएं तैयारी कर रही हैं। वहां रहने वाली छात्राएं अदिति की मौत पर हतप्रभ थीं। एक दूसरे को पकड़ कर बार-बार रोने लग रही थीं। छात्राओं ने बताया-अदिति लोगों से ज्यादा मतलब नहीं रखती थी। वह हमेशा अपने में ही खोई रहती थी। वहीं उसके साथ कमरे में रहने वाली छात्रा ने बताया कि उससे भी वह कम ही बात करती थी। दो दिन पहले ही अदिति मेंहदावल स्थित घर से वापस आई थी।
विज्ञापन
5 of 11
विलाप करतीं मां और अन्य
- फोटो : अमर उजाला
प्रवेश पत्र लेना है, यह बोलकर आई थी हॉस्टल
अदिति पहली बार जेईई मेन परीक्षा में बैठी थी। पहली बार में ही हिम्मत हार गई। अभी अप्रैल में फिर जेईई मेन की परीक्षा थी। इस साल अदिति को 12वीं बोर्ड परीक्षा भी देनी थी। घर पर 12 दिन रहकर वह सोमवार को बेतियाहाता स्थित गर्ल्स हॉस्टल में आई थी। उसने घर पर कहा था कि 15 फरवरी से इंटर की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। पहले जाकर स्कूल से प्रवेश पत्र लेना है।
विज्ञापन
6 of 11
विलाप करतीं मां
- फोटो : अमर उजाला
आईएएस बनना चाहती थी अदिति
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के पास रहने वाली अदिति की मौसी कल्पना और मौसा सूर्यनाथ मिश्रा घटना के कुछ ही देर बाद वहां पहुंच गए। मौसी ने कहा कि मंगलवार को जेईई मेन के रिजल्ट आने पर उनकी बात अदिति से हुई थी। उसने कहा था कि सफल नहीं हुई तो क्या हुआ, आगे आईएएस की तैयारी करेगी। वह शुरू से ही आईएएस बनना चाहती थी। अदिति के मौसा बोले-जब तबीयत खराब होती थी तब हमलोग उसे डॉक्टर को दिखाते थे। बोला भी था कि जब भी कोई परेशानी हो वह उनके घर चली आए।
विज्ञापन
7 of 11
विलाप करता परिवार
- फोटो : अमर उजाला
हॉस्टल से 10 छात्राएं चली गईं घर
खुदकुशी की घटना के बाद हॉस्टल की छात्राएं भी डर गई। शाम होते होते 10 छात्राएं अपने-अपने घर चली गईं। वहीं जो छात्राएं वहां रह रही हैं, वे एक दूसरे के कमरे साथ में सोईं। वहीं अदिति के साथ रहने वाली छात्रा भी अपने कमरे में नहीं सोई। अपना सामान लेकर वह हॉस्टल में रहने वाली दूसरी छात्रा के कमरे में रात में रूकी।
8 of 11
विलाप करतीं मां
- फोटो : अमर उजाला
जेईई-मेन में असफल होने पर छात्रा ने जान दी
गोरखपुर में ज्वाइंट इंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई-मेन) में असफल होने पर इंटर की छात्रा अदिति मिश्रा (18) ने खुदकुशी कर ली। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे बेतियाहाता स्थित गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में छात्रा ने पंखे में फंदा लगाकर जान दे दी। कमरे में एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें छात्रा ने असफलता मिलने पर खुदकुशी करने की बात लिखी है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
9 of 11
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल स्थित मिश्रौलिया गांव के निवासी अजय मिश्रा की बेटी अदिति दो साल से गोरखपुर के बेतियाहाता स्थित गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी। वह बेतियाहाता स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाई कर तैयारी कर रही थी। छात्रा के पिता मेंहदावल प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक हैं। फूफा ध्रुव कुमार त्रिपाठी एमएलसी हैं। गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में अदिति के साथ एक और छात्रा रह रही थी।
10 of 11
विलाप करतीं मां
- फोटो : अमर उजाला
वह गोला इलाके की रहने वाली है। वह शहर के एक कॉलेज से बीए की पढ़ाई कर रही है। छात्रा ने बताया कि सुबह अदिति के साथ बातचीत हुई थी। उस समय तक सामान्य अवस्था में थी। छात्रा के मुताबिक, वह कमरे से बाजार गई थी। दोपहर 12:05 बजे लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। कई बार आवाज देने और खटखटाने के बाद भी जवाब नहीं मिला तो हॉस्टल के कर्मचारियों को सूचना दी।
पुलिस से हाथ जोड़कर अनुरोध करते अदिति के पिता
- फोटो : अमर उजाला
छात्रा के घरवाले पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर रहे थे, उन्हें समझाया गया। इसके बाद कैंट थाने की पुलिस ने शव को बीआरडी मेडिकल कॉलेज भिजवाकर पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में भी मौत का कारण हैंगिंग यानी फंदे से लटक कर मौत आई है। शाम करीब 06:30 बजे शव लेकर परिजन संतकबीरनगर स्थित घर चले गए।- अभिनव त्यागी, एसपी सिटी