गोरखपुर जिले में बहने वाली प्रमुख नदियों में घाघरा नदी को छोड़ बाकी सभी खतरे के निशान से काफी नीचे आ गई हैं। वहीं घाघरा नदी शुक्रवार की शाम तक खतरे के निशान से 63 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि कहीं किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है। पानी कम होने के दौरान नदी ने एक-दो स्थानों पर जो कटान की थी, उसे बोरी डाल कर ठीक कर दिया गया है।