सरयू नदी का जलस्तर।
- फोटो : अमर उजाला।
राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ा, कटान जारी
राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से कटान जारी है। क्षेत्र के ददरी गांव में कृषि योग्य भूमि कटनी शुरू हो गई है तो वहीं जगदीशपुर गांव में भी कटान से ग्रामीण चिंतित हैं। खेतों की मिट्टी दरकती देख गांव के लोगों की नींद उड़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कटान को रोकने का इंतजाम नहीं किया गया तो सैकड़ों एकड़ जमीन व दर्जनों घर नदी में समा जाएंगे।