नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बना हुआ है। राप्ती नदी अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बड़ी गंडक और घाघरा नदी में पानी तेजी से बढ़ा है। घाघरा नदी अयोध्या में खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है, उधर, सोमवार को जिले के दो और गांव बाढ़ के पानी से घिर गए। अब ऐसे गांवों की संख्या 31 हो गई है।