फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Flood: देवरिया के डीएम ने बाढ़ से घिरे इस गांव का किया निरीक्षण, देखें तस्वीरें

Sun, 09 Aug 2020 05:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
gorakhpur flood news - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज विकास खंड की सीमा से सटे देवरिया जनपद के बाढ़ प्रभावित गांव भदिला प्रथम का निरीक्षण करने के लिए रविवार को जिलाधिकारी देवरिया बडहलगंज विकास खंड के सरया गांव में पहुंचे। जिलाधिकारी सरया से एनडीआरएफ की रबर बोट द्वारा भदिला गांव गए।  

 
विज्ञापन

2 of 5
gorakhpur flood news - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि भदिला गांव राप्ती नदी के मुहाने पर बसा है और देवरिया जनपद की सीमा में आता है। राप्ती नदी के उस पार दक्षिण-पश्चिम होने के चलते यह गांव देवरिया जनपद से पूरी तरह कटा हुआ है। यहां आने-जाने के लिए गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज विकास खंड के सीधेगौर-सरया गांव से रास्ता जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
gorakhpur flood news - फोटो : अमर उजाला।
भदिला गांव के बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने के लिए देवरिया के जिलाधिकारी अमित किशोर व एसपी देवरिया डॉ. श्रीपति मिश्र ने एनडीआरएफ की टीम गोरखपुर व देवरिया जिले के स्थानीय प्रशासन के साथ राप्ती नदी के तटवर्ती गांव भदिला का रबर बोट से निरीक्षण किया।

4 of 5
gorakhpur flood news - फोटो : अमर उजाला।
जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान गांव में 450 की आबादी में से 13 लोगों में राहत पैकेट भी बांटी गई। एडीएम फाइनेंस उमेश कुमार मंगला ने बताया कि 112 पैकेट और आ रहा है। वहीं मौके पर गोरखपुर एनडीआरएफ की टीम मुस्तैद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gorakhpur flood news - फोटो : अमर उजाला।
निरीक्षण के दौरान एनडीआरएफ कमांडर निरीक्षक डीपी चंद्रा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास साठी, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय चंद, उपजिलाधिकारी बरहज सुनील कुमार सिंह, सीओ रूद्रपुर अम्बिका राम, सीओ बरहज दिनेश यादव, इंस्पेक्टर बरहज अनिल पांडेय, इंस्पेक्टर मदनपुर श्यामलाल यादव, अशोक सिंह, सहित स्थानीय कर्मचारी, भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें