फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर डबल मर्डर: पांच दिन बाद रहस्यमय ढंग से यहां मिला पूनम का फोन, कौन है घटना वाली रात नहाने वाला किशोर?

Sat, 05 Apr 2025 02:22 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोरखपुर डबल मर्डर मामले में नया अपडेट आया है। पूनम का मोबाइल पांच दिन बाद मिल गया है। घर के बगल में गेहूं के खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने एक मोबाइल गिरा होने की सूचना दी। पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लेकर पीड़ित के घरवालों को दिखाया तो उन्होंने पूनम का बताया। 
विज्ञापन
1 of 12
Gorakhpur Double Murder - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर के चौरीचौरा इलाके के शिवपुर चकदहा गांव में मां-बेटी की हत्या के पांच दिन बाद शुक्रवार को मृत पूनम निषाद का मोबाइल रहस्यमय ढंग से घर से सौ मीटर दूरी पर खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। चौरीचौरा पुलिस जांच कर रही है कि खेत में मोबाइल किसने फेंका। 

मोबाइल को साइबर थाने में भेज दिया है। साइबर विशेषज्ञ की जांच के बाद मोबाइल फॉरेंसिक लैब में भिजवाया जाएगा। पुलिस के मुताबिक, 29 मार्च की देर रात करीब 1:30 बजे पूनम (45) और उनकी बेटी अनुष्का (13) की गड़ासे से हमला कर हत्या कर दी गई थी। 
विज्ञापन

2 of 12
मृतक महिला का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
घटना के बाद नहीं मिला था पूनम का मोबाइल
सूचना पर पहुंची चौरीचौरा पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की थी। तब पूनम का एंड्रॉयड मोबाइल वहां नहीं मिला था। जांच में पता चला था कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पूनम का मोबाइल लेकर भाग गए हैं। खुशबू की तहरीर पर चौरीचौरा पुलिस ने मुख्य आरोपी के रूप में संजय उर्फ शैलेंद्र, उसके पिता कोटेदार सरजू, भाई सुरेंद्र और दो अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है। 
विज्ञापन

3 of 12
घर के पीछे छानबीन करती पुलिस - फोटो : संवाद
गेहूं के खेत में मिला मोबाइल
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को चौरीचौरा पुलिस व एसओजी टीम घर के आस-पास छानबीन कर रही थी। इसी दौरान बगल के गेहूं के खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने एक मोबाइल गिरा होने की सूचना दी। पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लेकर पीड़ित के घरवालों को दिखाया तो उन्होंने पूनम का बताया। मोबाइल मिलने से पुलिस हैरान है। पुलिस का मानना है कि घटना के बाद से ही गांव के चारों तरफ छानबीन की जा रही है, तब यह मोबाइल नहीं मिला। अब मोबाइल की गहनता से जांच कर पुलिस हत्यारोपियों तक पहुंचने की कोशिश शुरू कर दी है।

4 of 12
खुशबू से पूछताछ कर बयान लेती पुलिस - फोटो : संवाद
पीड़ित परिवार से मिलकर फफक पड़े कैबिनेट मंत्री
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद, चौरीचौरा विधायक ई. सरवन निषाद के साथ शिवपुर चकदहा गांव में शुक्रवार को पहुंचे। वहां पीड़ित परिवार से मिलकर वह फूट-फूटकर रोने लगे। पीड़ित परिवार की खुशबू व उसके भाई से मुलाकात कर उनसे बात की। खुशबू ने मंत्री से शिकायत करते हुए कहा कि हत्यारोपी के घरवाले उनको धमकी दे रहे हैं। इस पर कैबिनेट मंत्री ने तत्काल सीओ अनुराग सिंह को आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराधी कोई भी हो, उसे सजा मिलकर रहेगी। उन्होंने पीड़ित परिवार की सुरक्षा बढ़ाने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के लिए जो भी आर्थिक सहायता होगी, उसे शासन के अलावा अपने विभाग व अपनी तरफ से देने का काम करेंगे।
विज्ञापन

5 of 12
पीड़ित परिवार - फोटो : संवाद
घटना वाली रात नहाने वाले किशोर से पूछताछ
जानकारी के मुताबिक, घटना वाली देर रात गांव का एक 17 वर्षीय किशोर घर पर नहाया था। वह पूनम का पटीदारी में आता है। शुक्रवार को पुलिस ने उसके घर जाकर पूछताछ की। इसको लेकर गांव में चर्चा होती रही। इसी तरह उस रात जितने भी मोबाइल से बात हो रही थी, पुलिस उनका भी सीडीआर निकलवाकर जांच पड़ताल कर रही है। डांगीपार के भी तीन युवकों को पुलिस ने उठाया है, उनसे पूछताछ चल रही है। खुशबू के मोबाइल से इन युवकों का नंबर मिला है। इस केस में 50 से अधिक लोगों से पूछताछ हो चुकी है।  एहतियात के तौर पर शुक्रवार को भी गांव में पुलिस व पीएसी तैनात रही।
विज्ञापन

6 of 12
गांव में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
घटना की गहनता से जांच चल रही है। हर पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस की टीमें अपने अपने स्तर से काम कर रही हैं। -जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव एसपी उत्तरी
 
विज्ञापन

7 of 12
बेटी खुशबू - फोटो : अमर उजाला
मां और बहन को बचाने के लिए चिल्लाती रही खुशबू
29 मार्च की देर रात जब घटना को अंजाम दिया गया था, तो बड़ी बेटी खुशबू बगल के कमरे में मौजूद थी। खुशबू के मुताबिक, उसका कमरा बाहर से बंद कर दिया गया था। अंदर से वह मां और बहन को बचाने के लिए चिल्ला रही थी। इसके बाद बुआ और पुलिस को कॉल कर सूचना दी। पुलिस आई फिर दरवाजे की कुंडी को खोलकर उसे बाहर निकाला था। खुशबू की तहरीर पर चौरीचौरा पुलिस ने मुख्य आरोपी के रूप में संजय उर्फ शैलेंद्र, उसके पिता कोटेदार सरजू, भाई सुरेंद्र और दो अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया।

8 of 12
जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर में मां-बेटी की हत्या
चौरीचौरा थाना क्षेत्र के शिवपुर चकदहा गांव में 29 मार्च, शनिवार देर रात दो बजे गड़ासे से हमला कर मां-बेटी की हत्या कर दी गई थी। मृतकों की पहचान स्व. रविंद्र निषाद की पत्नी पूनम निषाद (45) और पुत्री अनुष्का (13) के रूप में हुई। पुलिस ने बड़ी बेटी की तहरीर पर तीन नामजद और दो अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया था। बड़ी बेटी का आरोप है कि रुपयों के लेन-देन के विवाद में मां-बहन की हत्या की गई है।

 

9 of 12
घटनास्थल पर लगी भीड़ - फोटो : संवाद
एसएसपी, एसपी, थाने की पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। पूनम की 18 वर्षीय बड़ी बेटी खुशबू ने रविवार को तहरीर देकर गांव के ही कोटेदार सरजू, उसके बेटे संजय उर्फ शैलेंद्र व सुरेंद्र कुमार और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

 

10 of 12
खुशबू के कमरे का दरवाजा बंद कर पुलिस ने अंदर से की जांच - फोटो : संवाद
खुशबू का आरोप था कि संजय ने मां से रुपये लिए थे, जिसे वह नहीं लौटा रहा था। 17 दिसंबर 2024 को मां के साथ मारपीट भी की थी। थाने पर तहरीर देने पर पुलिस ने समझौता कराकर मामला शांत करा दिया था। उसने रंजिश में मां की हत्या की है।

 

11 of 12
जांच पड़ताल करते अधिकारी - फोटो : संवाद
दूसरे कमरे में सो रही थी खुशबू
खुशबू ने तहरीर में बताया कि घटना वाली रात मां के साथ अनुष्का सो रही थी। वह दूसरे कमरे में सोई थी। देर रात संजय अपने भाई और पिता व अन्य लोगों के साथ घर में घुस गया। उसका कमरा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद मां और बहन पर गड़ासे से वार करने लगा। शोर सुनकर उठी, लेकिन दरवाजा बाहर से बंद होने की वजह से नहीं निकल सकी। इस पर बुआ के घर पर फोन किया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस आई, आरोपी भाग गए थे। 
 
विज्ञापन

12 of 12
Gorakhpur Double Murder - फोटो : अमर उजाला
घायलावस्था में खून से लथपथ मां और बहन को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां मां पूनम को देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं थोड़ी ही देर बाद इलाज के दौरान अनुष्का की भी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, 12 साल पहले पूनम के पति की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही संजय का घर आना-जाना था। तीन माह से दोनों के बीच बात नहीं हो रही थी। पूनम का बड़ा बेटा विशाल निषाद बंगलूरू में कमाता है। 

यह भी पढ़ें: गोरखपुर डबल मर्डर: खुशबू को छेद से सिर्फ पैर दिखे... पुलिस को सबके चेहरे; मां-बेटी की हत्या की पूरी कहानी



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें