फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कमरे में रुपये बिखेर रजत ने किया था डांस, भांजे के बनाए वीडियो से खुला राज; प्रेमिका से चैट में नया खुलासा

Fri, 12 Dec 2025 03:56 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोरखपुर में हुए डबल मर्डर मामले में मोबाइल जांच के दौरान मिले वीडियो से पुलिस को सुराग मिला है। फोन और प्रेमिका की व्हाट्एप चैटिंग के मिलान में नई जानकारी सामने आई। वहीं, प्रेमिका का कहना है कि मैं रजत को जेल से छुड़ाकर लाऊंगी। बुआ बोलने वाले पड़ोसी युवक ने मां-बेटी की हत्या के बाद कैश व जेवरात लूट लिया था।
विज्ञापन
1 of 8
Gorakhpur Double Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
गोरखपुर के घोषीपुरवा इलाके में शांति देवी (75) और उनकी बेटी विमला (55) की बेरहम हत्या ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया था। शुरुआत में पुलिस के पास कोई ठोस सुराग नहीं था, लेकिन धीरे-धीरे जांच की परतें खुलीं और सामने आए तथ्य चौंकाने वाले थे। 

इस हत्याकांड का खुलासा किसी गवाह या बयान से नहीं बल्कि आरोपी रजत के मोबाइल में छुपे एक वीडियो से हुआ। पुलिस ने जब रजत का मोबाइल खंगाला तो उसमें एक ऐसा वीडियो मिला जिसने पूरे मामले की दिशा बदल दी। वीडियो में रजत कमरे में चारों ओर बिखरे नोटों के बीच नाचता दिखाई दे रहा था। 
विज्ञापन

2 of 8
जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह रकम हत्या के बाद घर से लूटे गए पैसों का हिस्सा थी। इससे भी हैरान करने वाली बात यह थी कि यह वीडियो रजत ने अपने नाबालिग भांजे से बनवाया था। वीडियो में दिख रही हरकतों ने पुलिस को यकीन दिला दिया कि रजत इस घटना का मुख्य सूत्रधार है।
विज्ञापन

3 of 8
मां-बेटी की हत्या के मामले की जांच करती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद पुलिस ने मोबाइल की चैटिंग और कॉल डिटेल्स खंगालना शुरू कीं। व्हाट्सऐप चैट में उसकी प्रेमिका के साथ हुई बातचीत ने पूरा सच सामने ला दिया। चैट में रजत गर्व के साथ नोटों की गड्डियां दिखाता था, वहीं प्रेमिका उसे “पैसे का इंतजाम” करने के लिए उकसाती नजर आ रही थी।

4 of 8
दोहरे हत्याकांड के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों के बीच हुई कई चैट इस बात की पुष्टि कर रही थीं कि रजत लगातार बड़ी रकम जुटाने के दबाव में था। पुलिस ने मोबाइल चैट और वीडियो को मिलाकर घटनाक्रम की पुख्ता कड़ियां जोड़ लीं। पुलिस ने उस वीडियो को साक्ष्य के तौर पर कोर्ट में दाखिल करेगी। जिससे कि आरोपी को जल्द से जल्द सजा मिल सके।
विज्ञापन

5 of 8
शांति का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रजत की गिरफ्तारी की खबर सुनकर प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका बोली .. मैं रजत हो जेल से छुड़ा कर लाऊंगी 
जैसे ही रजत की गिरफ्तारी हुई और यह खबर फैली, उसकी प्रेमिका खुद ही उसके घर पहुंच गई। पुलिस व स्थानीय लोगों के अनुसार उसने वहां पहुंचकर कहा कि मैं रजत को जेल से छुड़ाकर लाऊंगी। उसकी यह हरकत भी जांच का हिस्सा बनी क्योंकि पुलिस को शक है कि वह घटनाक्रम की प्रेरणा का एक अहम कारक हो सकती है। हालांकि, फिलहाल उससे पूछताछ की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

6 of 8
दोहरे हत्याकांड के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था मामला
दरअसल वारदात के दिन रजत विमला के घर पहुंचा था, जहां शांतिदेवी और विमला अकेली थीं। पैसों के लालच में उसने पहले दोनों को शराब पिलाई। इसके बाद दोनों की हत्या की और कमरे में रखी नकदी और जेवरात लूट ली।
विज्ञापन

7 of 8
विमला का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसी रकम व जेवर को लेकर अपने घर पहुंचा। जहां अपने कमरे में रुपये फैलाकर अपने किशोर भांजे से वीडियो बनवाया था। पुलिस ने बताया कि अगर मोबाइल की समय पर जांच और वह वीडियो न मिलता तो केस का खुलासा इतना आसान नहीं होता।
विज्ञापन

8 of 8
छोटी बेटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तकनीकी सबूतों के आधार पर रजत के खिलाफ मामला काफी मजबूत है। प्रेमिका की चैटिंग और उसकी गिरफ्तारी के बाद का व्यवहार भी शक की दिशा में इशारा करता है। फिलहाल पुलिस हत्या, लूट और साजिश की धाराओं में रजत को जेल भेज चुकी है, जबकि मामले में सहयोगियों और प्रेरणा देने वालों की भूमिका की जांच जारी है।-
चंद्रभान सिंह, थानाप्रभारी/विवेचक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें