फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Fog: गोरखपुर में कोहरे के संग बढ़ी ठंड, कल से मिल सकती है राहत

Thu, 10 Dec 2020 12:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
Gorakhpur fog - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में कोहरे का सितम बीते 48 घंटे से जारी है। गुरुवार सुबह कोहरा थोड़ा कम था लेकिन रह रहकर यह बढ़ रहा है। सूरज भगवान थोड़ी देर के लिए दर्शन दिए लेकिन उन्हें बादलों ने छुपा लिया।

 
विज्ञापन

2 of 5
Gorakhpur fog - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि बुद्धवार दिन का तापमान मात्र 19 डिग्री ही पहुंच सका, जो सामान्य से 6 डिग्री कम था। दिन और रात के तापमान में सिर्फ चार डिग्री का अंतर दर्ज किया गया।
 
विज्ञापन

3 of 5
Gorakhpur fog - फोटो : अमर उजाला।
दिसंबर के महीने में सामान्य अधिकतम तापमान 25 डिग्री माना जाता है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय के अनुसार, बुधवार को वायुमंडल में नमी की मात्रा 98% दर्ज की गई। इसी वजह से पूरे दिन कोहरा छाया रहा।

 

4 of 5
Gorakhpur fog - फोटो : अमर उजाला।
11 दिसंबर से राहत मिलने के आसार
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय के मुताबिक, अभी दो दिन तक इसी तरह कोहरा छाए रहने के आसार हैं। 11 दिसंबर से मौसम कुछ साफ हो सकता है, लेकिन पछुआ हवा चलने से गलन बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर के ऊपर सक्रिय हुआ है जिसकी वजह से वहां बारिश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Gorakhpur fog - फोटो : अमर उजाला।
गुरुवार को इसके उत्तराखंड की तरफ बढ़ने का अनुमान है जिसकी वजह से वहां भी बारिश और बर्फबारी होगी। इसका असर उत्तर भारत के मैदानी इलाकों पर भी पड़ेगा और 11 दिसंबर से कोहरा कुछ हद तक छट जाएगा। लेकिन पहाड़ की ओर से बर्फीली पछुआ हवा चलने से मैदान भी काफी ठंडे होते जाएंगे। दिन तो साफ रहेगा लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। यानी रातें कुछ ज्यादा ठंडी होंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें