उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मौसम ने अचानक रुख बदल लिया है। नतीजतन दिन में भी अब गर्मी का अहसास होने लगा है। लोगों को स्वेटर में अब पसीने छूटने लगे हैं। पिछले 10 दिनों के दौरान दिन के तापमान में तकरीबन 10 डिग्री की बढ़ोतरी हो गई है।
विज्ञापन
2 of 5
गोरखपुर मौसम।
- फोटो : अमर उजाला।
मौसम में यह बदलाव ठंड के सीजन की विदाई का संदेश भी देने लगा है। मौसम के इस बदले मिजाज की वजह से शहर के पार्कों में रौनक बढ़ गई है। गोरखनाथ मंदिर परिसर में लगाए गए मेले में भी काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
गोरखपुर मौसम।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से हरियाणा, पंजाब, दिल्ली एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बूंदाबांदी हुई है। शुक्रवार यानी आज और शनिवार को गोरखपुर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी बूंदाबांदी के संकेत हैं। इसकी वजह से तापमान में मामूली गिरावट आएगी।
4 of 5
गोरखपुर मौसम।
- फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री से भी ज्यादा दर्ज किया गया। हालांकि पांच और छह फरवरी को बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं। इसकी वजह से तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। गुरुवार व शुक्रवार को और दिनों की अपेक्षा कोहरा भी काफी कम रहा। सुबह आठ बजे ही कोहरा करीब-करीब छंट गया। न्यूनतम तापमान भी करीब दो डिग्री ज्यादा 8.6 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम और अधिकतम, दोनों तापमान फरवरी के सामान्य से कम ही है।
पिछले 10 दिनों में कुछ यूं रहा पारा तारीख अधिकतम पारा
26 जनवरी 16.0
27 जनवरी 17.4
28 जनवरी 17.0
29 जनवरी 11.6
30 जनवरी 15.7
31 जनवरी 17.6
01 फरवरी 18.2
02 फरवरी 20.2
03 फरवरी 24.2
04 फरवरी 25.2