गोरखनाथ मंदिर
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखनाथ मंदिर के भीतर गुरु गोरक्षनाथ की संगमरमर की ध्यानावस्था मूर्ति, चरण पादुकाएं तो आस्था का केंद्र हैं ही उनके अलावा गणेश मंदिर, काली माता स्थान, कालभैरव और शीतला माता मंदिर स्थित हैं। भगवान शिव का दिव्य शिवलिंग मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, हट्टी माता मंदिर, संतोषी माता मंदिर, श्रीराम दरबार, श्रीनवग्रह देवता, श्रीशनि देवता, भगवती बालदेवी, भगवान विष्णु का मंदिर भी दर्शनीय स्थल हैं।