सीएम योगी के शहर गोरखपुर में विकास का काम तेजी से हो रहा है। इस समय सबसे अधिक चर्चा गोरखनाथ मंदिर की हो रही है। यहां फोरलेन बनाने के लिए मंदिर से सटी दुकान व चारदीवारी को ध्वस्त किया जा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
वहीं मंगलवार को मोहद्दीपुर जंगल कौड़िया फोरलेन की जद में आए गोरखनाथ मंदिर के पूर्वी गेट की चारदीवारी को गिरा दिया गया। दुकानों और मकानों के ध्वस्तीकरण के साथ ही मलबा हटाने और नाले के निर्माण में भी लोग जुट गए।
विज्ञापन
3 of 5
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
वहीं नाला निर्माण की खुदाई के दौरान पानी की पाइप लाइन टूटने की वजह से नाले में पानी भर गया। इस वजह से नाले की खुदाई का काम भी प्रभावित रहा। हालांकि इस दौरान बिजली निगम की ओर से बिजली के खंभों को डिवाइडर पर शिफ्ट करने का काम तेज कर दिया गया है।
4 of 5
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि मोहद्दीपुर जंगल कौड़िया तक 14 किलोमीटर लंबा फोरलेन बनाया जा रहा है, इसकी जद में आने वाले घर, दुकान व मंदिर को तोड़ा जा रहा है।