फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां कोरोना पर भारी है लोगों की आस्था, तस्वीरों में देखें गोरखनाथ का शानदार नजारा

Fri, 15 Jan 2021 02:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 10
Gorakhnath - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में मकर संक्रांति पर गोरखनाथ मंदिर में कोरोना पर आस्था भारी पड़ी। बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने जनसैलाब उमड़ पड़ा। यही नजारा शुक्रवार को भी दिखाई दिया। यहां भोर से ही खिचड़ी चढ़ाने का सिलसिला शुरू हो गया है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
 
विज्ञापन

2 of 10
Gorakhnath - फोटो : अमर उजाला।
शुक्रवार सुबह ही मंदिर का कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। कपाट खुलते ही पूरा प्रांगण गुरु गोरखनाथ और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। मंदिर के बाहर भक्तों की लंबी कतारें लगी थीं। कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराते हुए भक्तों को बारी-बारी से प्रवेश कराया गया और सभी ने बाबा को खिचड़ी चढ़ाई।
विज्ञापन

3 of 10
Gorakhnath - फोटो : अमर उजाला।
मंदिर पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने गुरु गोरखनाथ के दर्शन किए और खिचड़ी चढ़ाई। इसके बाद गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ से आशीर्वाद लिया। सांसद रवि किशन ने मुख्यमंत्री के साथ मंदिर परिसर में भ्रमण भी किया। बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान अपने भाई विधायक विमलेश पासवान के साथ पहुंचे। नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, सांसद विजय दुबे, महापौर सीताराम जायसवाल, विधायक फतेह बहादुर सिंह, विधायक बजरंग बहादुर सिंह, विधायक शीतल पांडेय, विधायक राघवेंद्र सिंह सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भी पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया। सभी ने एक साथ मंदिर का प्रसाद भी ग्रहण किया।

 

4 of 10
सीएम योगी अदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
मंदिर परिसर, मेले का जायजा लेते रहे सीएम योगी
गोरक्षपीठाधीश्वर मंदिर परिसर से लेकर मेला स्थल का बार-बार जायजा लेते रहे। एक बार वह बैरिकेडिंग तक भी गए और लाइन में लगे श्रद्धालुओं से बात की। मंदिर का प्रसाद ग्रहण कर रहे लोगों से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली तथा प्रबंधन से जुड़े लोगों को जरूरी निर्देश दिए।

 
विज्ञापन

5 of 10
Gorakhnath - फोटो : अमर उजाला।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम, चप्पे-चप्पे की निगरानी
मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। लाइन में लगे श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसका खास ख्याल रखा जा रहा है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएससी के जवान तैनात हैं। एसटीएफ भी मेला परिसर में घूम रही है। वहीं भीम सरोवर में एनडीआरएफ की टीम भी सक्रिय है।
 
विज्ञापन

6 of 10
Gorakhnath - फोटो : अमर उजाला।
खिचड़ी चढ़ाने आए श्रद्धालुओं को मंदिर प्रशासन की ओर से मुफ्त दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मकर संक्रांति के दिन 200 से अधिक लोगों ने इस सुविधा का लाभ उठाया। इनमें से ज्यादातर लोगों को अपच, गैस, दस्त की शिकायत थी।
विज्ञापन

7 of 10
Gorakhnath - फोटो : अमर उजाला।
मेले में आए कई लोगों का परिवार से साथ छूट गया। मंदिर प्रशासन की ओर से लगे स्टॉल में दोपहर एक बजे तक 54 लोगों ने अपनों के बिछड़ने की सूचना दर्ज कराई। सुबह पहली सूचना जिले के ऊसरी, भभया गांव की रामप्यारी ने अपनी मां कलेवा के गायब होने की दर्ज कराई। कुछ देर बाद उनकी मां मिल गईं। इसी प्रकार नागरिक सुरक्षा कोर के स्टॉल पर दोपहर दो बजे तक 185 लोगों को उनके परिवार से मिलाया गया।

8 of 10
Gorakhnath - फोटो : अमर उजाला।
मंदिर के बाहर जूते-चप्पल रखने की व्यवस्था
मंदिर के बाहर कई जगहों पर जूते-चप्पल रखने की व्यवस्था की गई है। गोरक्षनाथ पूर्वांचल विकास मंच और स्वयं सेवक  इसके लिए लोगों की मदद भी कर रहे हैं।

9 of 10
Gorakhnath - फोटो : अमर उजाला।
खरीदारी खूब हुई
गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में लगे मेले का रुख किया। जमकर खरीदारी की और झूले का आनंद उठाया। खानपान की दुकानों पर जमावड़ा लगा रहा। क्राकरी सजावट और श्रृंगार की दुकानों पर महिलाओं की तादात अच्छी रही। चाट-पकौड़े, चाऊमीन, भेलपूरी, डोसा, इडली, छोले-भटूरे आदि की पूछ सबसे ज्यादा रही। वाजिब कीमत पर हर रेंज के समान एक ही परिसर में उपलब्ध होने के कारण लोगों को खिचड़ी मेले का हर साल इंतजार रहता है। सजावटी व श्रृंगार के सामान, खिलौने मिल जाते हैं।

 
विज्ञापन

10 of 10
Gorakhnath - फोटो : अमर उजाला।
मौत का कुआं आकर्षण का केंद्र
गोरखनाथ मंदिर परिसर में लगा मौत का कुआं लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। इसके साथ ही मेले में टोराकोटा, ब्रेक डांस, ज्वाइंट व्हील, आसमानी नाव, आसमानी झूला, मिकी माउस झूला बच्चों के साथ बड़ों के लिए भी आकर्षण का केंद्र रहे। निशानेबाजी में भी हाथ आजमाए गए।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें