फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी ने किया शिव प्रतिमा का वर्चुअल लोकार्पण, तस्वीरों में देखें इसकी भव्यता

Fri, 15 Jan 2021 12:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
शिव प्रतिमा का वर्चुअल लोकार्पण करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गीडा के कालेसर स्थित मोक्षधाम पर विशाल शिव प्रतिमा का वर्चुअल लोकार्पण किया। सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर के बैठक कक्ष से ही कार्यक्रम का संचालन किया। आईजीएल कंपनी ने कार्यक्रम स्थल पर पहले ही सभी तैयारियां की हुई थी। वहीं भाजपा सांसद, विधायक एवं पदाधिकारी भी कार्यक्रम स्थल पर ही मौजूद थे।
विज्ञापन

2 of 5
मोक्षधाम पर लगी शिव प्रतिमा। - फोटो : अमर उजाला।
इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मैं आईजीएल गीडा को धन्यवाद देता हूं। मोक्षधाम कालेसर से जुड़े सभी अधिकारियों को भी धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए इस कार्य में सहयोग किया।
विज्ञापन

3 of 5
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोग। - फोटो : अमर उजाला।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा सांसद रविकिशन भी मौके पर मौजूद थे। उन्होंने वहां आने वाले सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इस दौरान वह शिव तांडव धुन पर जमकर झूमे। बता दें कि इस शिव प्रतिमा को लगाने में लगभग 15 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।
 

4 of 5
भगवान शिव की प्रतिमा। - फोटो : अमर उजाला।
सीएम योगी ने कालेसर स्थित मोक्षधाम पर विशाल शिव प्रतिमा का वर्चुअल से पहले श्री गोरखनाथ चिकित्सालय में स्थापित अल्ट्रा साउंड एवं कलर डॉप्लर और डायग्नोस्टिक एक्सरे मशीन का भी लोकार्पण किया।   


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वर्चुअल लोकार्पण करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि सीएम योगी का गोरखपुर दौरे का आज तीसरा दिन है। इन तीन दिनों में उन्होंने गोरखपुर महोत्सव और गोरखनाथ खिचड़ी मेला सहित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें