फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहल: गोरखपुर की गौरवगाथा को बयां करने वाला भव्य म्यूजियम बनाएगा जीडीए, 25 करोड़ रुपये आएगा खर्च

Tue, 21 Dec 2021 10:31 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पुलिस लाइन के सामने डेढ़ एकड़ में म्यूजियम बनाने की तैयारी, 25 करोड़ रुपये आएगा खर्च, जीडीए उपाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के सामने किया म्यूजियम के प्रस्तावित ले-आउट का प्रस्तुतिकरण।

 
विज्ञापन
1 of 5
पुलिसलाइन के सामने बनने वाले म्यूजियम की डिजायन। - फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर गोरखपुर विकास प्राधिकरण गोरखपुर की गौरवगाथा, धर्म, त्यौहार और संस्कृति को बयां करने वाला एक भव्य म्यूजियम बनवाएगा। इसकी कवायद शुरू हो गई है। पुलिस लाइन के सामने स्थित डेढ़ एकड़ भूमि पर इसका निर्माण कराया जाएगा जिस पर करीब 25 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है। जल्द ही प्रस्ताव तैयार कर डीएम के माध्यम से शासन को भेजा जाएगा। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने जीडीए उपाध्यक्ष ने म्यूजियम के प्रस्तावित ले-आउट का प्रस्तुतिकरण किया।

दरअसल वर्तमान में गोरखपुर में अभी ऐसी कोई जगह नहीं है, जहां एक ही जगह पर गोरखपुर का इतिहास, वर्तमान, कला, संस्कृति आदि हर तरह की जानकारी मिल सके। इसे ही ध्यान में रखकर मुख्यमंत्री ने एक म्यूजियम तैयार कराने की मंशा जाहिर की थी। इसकी तैयारी तत्कालीन डीएम के. विजयेंद्र पांडियन के समय ही शुरू हुई थी, मगर प्रयास मंजिल तक नहीं पहुंच सका।

 
विज्ञापन

2 of 5
गोरखपुर विकास प्राधिकरण। - फोटो : अमर उजाला।
अब इसकी जिम्मेदारी प्रशासन और जीडीए ने संयुक्त तौर पर उठाई है। प्रशासन, जमीन उपलब्ध कराएगा तो जीडीए, म्यूजियम का निर्माण। डीएम विजय किरन आनंद ने इसके लिए नजूल की भूमि देने का निर्णय किया है। प्रस्तुतिकरण के दौरान मुख्यमंत्री ने म्यूजियम का निर्माण कराने के लिए प्रयास आगे बढ़ाने का निर्देश देते हुए आश्वस्त किया कि बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी।

 
विज्ञापन

3 of 5
गोरखनाथ मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।
जीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि संग्रहालय के भीतर आने वाले लोगों को बेहतर माहौल देने के लिए फर्श पर गोरखपुर का मानचित्र बनाया जाएगा तो छत से यहां से जुड़े प्रमुख विभूतियों की प्रतिमाओं के माडल लटकते नजर आएंगे। ओवरहेड डोम (गुंबद) प्रोजेक्शन की भी सुविधा होगी। यहां पर्यटक पीठ के बल लेटकर इतिहास के बारे में जान सकेंगे। एनिमेशन के जरिए कहानी बताई जाएगी। गोरक्षनाथ की कहानी को शोकेस के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। संग्रहालय में एक गैलरी भी होगी जहां कलाकृतियों को प्रदर्शित किया जा सकेगा।

 

4 of 5
गोरखपुर की पहचान गीता प्रेस। - फोटो : अमर उजाला।

म्यूजियम में मिलेंगी यह जानकारियां

संग्रहालय में नाथ पंथ, गीता प्रेस का इतिहास, गोरखपुर का इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों एवं चौरी चौरा प्रतिरोध का इतिहास भी जानने को मिलेगा। इसके साथ ही खिचड़ी मेला एवं यहां के अन्य त्योहारों, सांस्कृतिक इतिहास के बारे में भी जानकारी मिलेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह। - फोटो : amar ujala

म्यूजियम में ये सुविधाएं होंगी

संग्रहालय में प्रेक्षागृह, योग केंद्र, ध्यान केंद्र, शिक्षण केंद्र, मुक्ताकाशी मंच एवं मिस्ट प्लाजा (धुंध सा दृश्य), खानपान की सुविधा एवं डॉमेट्री भी उपलब्ध होगी। संग्रहालय में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए बड़ी पार्किंग भी बनाई जाएगी। बाह्य मूर्तियां लगाई जाएंगी साथ ही, गोरखपुर हाट के लिए भी जगह दी जाएगी। यहां एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) के साथ ही अन्य परंपरागत उत्पादों के लिए शोरूम भी बनाए जाएंगे।

जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि 25 करोड़ रुपये की लागत से पुलिस लाइन के सामने डेढ़ एकड़ जमीन पर संग्रहालय का निर्माण किया जाएगा। इसका प्रस्ताव बनाकर जल्द ही जिलाधिकारी कार्यालय को भेजा जाएगा, वहां से शासन को प्रस्ताव जाएगा। संग्रहालय में कई सुविधाएं होंगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें