सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
हाईवे-रिंग रोड किनारे बनेंगे स्कूल-अस्पताल, होटल
महायोजना में शहर के आसपास के क्षेत्रों खासकर हाईवे और रिंग रोड के किनारे विकास की ज्यादा संभावना तलाशी गई है। कालेसर-जंगल कौड़िया-जगदीशपुर-कालेसर रिंग रोड हो या देवरिया, सोनौली आदि हाईवे, दोनों ओर विकास की पर्याप्त संभावनाएं रहेंगी। हर हाईवे- रिंग रोड के दोनों ओर 300 मीटर तक वाणिज्यिक इस्तेमाल के लिए भूमि सुरक्षित की गई है। हाईवे से 30-30 मीटर की चौड़ाई में बफर जोन बनाया गया है, ताकि भविष्य में सड़क को चौड़ा करने में दिक्कत न हो। इस 30 मीटर के बाद दोनों ओर 18-18 मीटर चौड़ी सड़क होगी। सड़क के बाद दोनों ओर 282 मीटर दूरी में हाइवे फैसिलिटी जोन होगा। यहां स्कूल, अस्पताल, लॉजिस्टिक पार्क, वेयर हाउस, पेट्रोल पंप, होटल- मोटल, रिसार्ट, पेट्रोल पंप, स्कूल, कॉलेज और मैरेज हाल आदि बनवाए जा सकेंगे। इस क्षेत्र में आवासीय निर्माण नहीं हो सकेगा।