कोरोना काल के दो वर्ष बाद इस साल महानगर में गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। बुधवार को घरों और पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित होंगी। 10 दिनों तक पूजन-अर्चन के बाद नौ सितंबर को विसर्जन होगा।
महानगर में गणेश महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। पांडेय हाता, बेतियाहाता, कच्चीबाग, घासीकटरा, साहबगंज सहित तमाम जगहों पर पंडाल सजकर तैयार हैं। मंगलवार देर शाम समितियों के पदाधिकारियों ने प्रतिमाएं पंडालों में स्थापित करनी शुरू कर दी। बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन के बाद भगवान गणेश के पट दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे।