मृतकों की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर जिले के सहजनवां के मुंडा गांव निवासी राजेश पांडेय पत्नी कुसुमलता और छह महीने की बच्ची कृतिका के साथ सहजनवां में इलाज कराने आए थे। बाइक से तीनों वापस लौट रहे थे कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्ची कुसुमलता की गोद से छूटकर दूर जा गिरी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं कुसुमलता और उसके पति राजेश भी गिर गए। गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गए। ग्रामीणों की मदद से पुलिस उन्हें अस्पताल ले जा रही थी। बच्ची की मौत से अंजान कुसुमलता को जैसे ही होश आया उसने बेटी के बारे में पूछा। लोगों ने सोचा इसकी जान बच जाए तो बताएंगे, लेकिन अस्पताल तक पहुंचते-पहुंचते पति राजेश पांडेय और कुसुमलता की भी सांसें थम गईं।