फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत के कारोबार में एक ही परिवार के चार लोगों ने गंवाई थी जान, तस्वीरों में देखें शव के उड़ गए थे चिथड़े

Mon, 08 Feb 2021 07:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
विज्ञापन
1 of 5
पटाखा फैक्टरी में धमाका। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
बीते साल नवंबर में कुशीनगर में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई थी। यहां अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट हो गया था, जिसमें एक हंसते खेलते परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई थी। पीड़ित परिवार को यह नहीं पता था कि उनका यह कोरोबार परिवार के लिए मौत बनकर आएगा। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...

 
विज्ञापन

2 of 5
पटाखा फैक्टरी में धमाका। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
दरअसल, कुशीनगर जिले के निवासी जावेद का पटाखा बनाने का पुश्तैनी धंधा था। उसके पिता अनवर भी पटाखा बनाते थे। उनकी मौत के बाद जावेद भी इसी धंधे में लग गया था। संकरी गली में स्थित अपने मकान में ही इस अवैध कारोबार में लगे जावेद को शायद इस बात का अंदाजा नहीं था कि बारूद की ढेर पर बैठकर वह अपने परिवार के लोगों के लिए भी कितना बड़ा संकट खड़ा कर रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
अपने मामा और नानी के साथ मासूम बच्चियां। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
इस विस्फोट में जावेद के अलावा उसकी पत्नी, बेटी व मां की भी मौत हो गई। वहीं जावेद की दो बेटियां आठ वर्षीया आफरीन और चार वर्षीय अमरीन बच तो गई लेकिन इन नन्हीं बच्चियों का अब कोई पालनहार नहीं है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद जावेद का भाई जमशेद दोनों बच्चियों को लेकर कहीं चला गया था।

4 of 5
हादसे में घायल लोगों को अस्पताल ले जाते लोग। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
संकरी गली में था मकान
कप्तानगंज कस्बे के वार्ड नंबर 11 आर्य समाज मंदिर मोहल्ले में अवैध पटाखा फैक्टरी में हुआ था, विस्फोट से इस घर के अलावा सटे मकान तथा गली के दूसरी तरफ स्थित तीन मकान भी प्रभावित हो गए थे। इन चार घरों के नौ लोग भी इस धमाके में झुलसे थे। वहीं इनके मकान की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गई थीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घर में धमाका होने के बाद टूटी दीवार। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
जावेद के घर में हुए विस्फोट से वकील के घर की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। वकील के अलावा कमरों में रखा कपड़ा और फर्नीचर व बिजली का सामान भी जल गया। इसके अलावा रामानंद, रामजीत और विनोद गुप्ता के मकान में दरार आई है। बगल के लियाकत, अकरम, तारकेश्वर, हनुमान, लड्डू व गुलाब कन्नौजिया आदि के घरों के लोग भी तेज आवाज व आग की लपटें देखकर सहम गए। लोग अपने घरों का सामान, रसोई गैस सिलिंडर और बच्चों को लेकर दूर भागने लगे।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें