फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: पंचतत्व में विलीन हुए भाजपा के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी, अयोध्या में किया गया अंतिम संस्कार

Fri, 02 Jul 2021 09:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने पूर्व भाजपा सांसद शरद त्रिपाठी को अंतिम विदाई दी - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर से भाजपा के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी शुक्रवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। शरद का अंतिम संस्कार अयोध्या में सरयू नदी के किनारे किया गया। बेटों ने उन्हें मुखाग्नि दी। सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, जलशक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह, राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ला, सांसद कमलेश पासवान, जगदंबिका पाल और गोंडा से सांसद बृजभूषणसरन सिंह ने अयोध्या जाकर पूर्व सांसद को अंतिम विदाई दी। पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किया।

भाजपा के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी को लंबी बीमारी के बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। बीते गुरुवार को पूर्व सांसद का पार्थिव शरीर  एयर एंबुलेंस से गोरखपुर लाया गया। देर शाम खजनी स्थित पैतृक गांव झुड़िया में पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। शुक्रवार की सुबह खजनी से ही अंतिम यात्रा अयोध्या के लिए निकली। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...

 
विज्ञापन

2 of 5
पूर्व भाजपा सांसद शरद त्रिपाठी का अयोध्या में हुआ अंतिम संस्कार। - फोटो : अमर उजाला।
भाजपा के तमाम नेता समर्थक व लोग अंतिम यात्रा के साथ चल पड़े। सांसद व विधायकों की भीड़ भी लगी रही। नगर विधायक डॉ आरएमडी अग्रवाल गोरखपुर ग्रामीण से विधायक विपिन सिंह व सहजनवां से भाजपा विधायक शीतल पांडेय ने भी पूर्व सांसद को नमन किया। दूसरी तरफ अयोध्या में राज्य सरकार की तरफ से उपमुख्यमंत्री और जलशक्ति मंत्री ने पूर्व सांसद को नमन किया है। उपमुख्यमंत्री ने शरद के पिता व देवरिया से भाजपा सांसद रमापतिराम त्रिपाठी को ढांढस बंधाया है।
 
विज्ञापन

3 of 5
पूर्व भाजपा सांसद शरद त्रिपाठी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री मोदी के बेहद करीब थे शरद
दिवंगत शरद त्रिपाठी देवरिया से भाजपा सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापतिराम त्रिपाठी के बेटे थे। उन्होंने 2014 में संतकबीरनगर से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीता था। संसदीय क्षेत्र में अच्छी पकड़ थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफी करीबी माने जाते थे। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संतकबीरनगर के मगहर में बड़ी रैली की थी। रैली में शरद त्रिपाठी की खूब तारीफ की थी।

 

4 of 5
पूर्व भाजपा सांसद शरद त्रिपाठी का शव। - फोटो : अमर उजाला।
पूर्व सांसद को नमन किया
पूर्व सांसद को बांसगांव से भाजपा सांसद कमलेेश पासवान, मेयर सीताराम जायसवाल ने भी श्रद्धांजलि दी। विधायक फतेहबहादुर सिंह, डॉ. आरएमडी अग्रवाल, संत प्रसाद, राकेश सिंह, विपिन सिंह, महेंद्र पाल सिंह, शीतल पांडेय, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. बच्चा पांडेय नवीन व पूर्व सांसद भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी ने पूर्व सांसद के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने शरद त्रिपाठी के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, विश्वजितांशु सिंह आशु, प्रदीप शुक्ला, बृजेशराम त्रिपाठी, बृजेशमणि मिश्रा, राहुल तिवारी, चंदन आर्य, केएम मझवार, अस्मिता चन्द, चित्रा देवी ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी का मेंहदावल से भाजपा विधायक राकेश सिंह बघेल का विवाद सुर्खियों में था। - फोटो : अमर उजाला।
विवाद के बाद कटा था टिकट
2019 के लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी का मेंहदावल से भाजपा विधायक राकेश सिंह बघेल से विवाद हो गया था। यह मामला सुर्खियों में था। नतीजा रहा कि शरद को संतकबीरनगर से टिकट नहीं मिला। हालांकि, पार्टी ने शरद के पिता व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापतिराम त्रिपाठी को देवरिया से चुनाव लड़ाया था और वह जीतकर सांसद बने। गुरुवार को राकेश सिंह बघेल ने भी शरद त्रिपाठी को श्रद्धांजलि दी ।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें