फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में पांच की मौत: बेटी की शादी कराकर लौट रहा था परिवार, ट्रेलर से टकराई कार; SUV को काटकर निकाले गए शव

Sat, 25 Apr 2026 08:17 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़हलगंज

सार

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एसयूवी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सभी सवार उसमें फंस गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्कॉर्पियो को काटकर सुबह पांच बजे सभी पांचों शवों को बाहर निकाला। 
विज्ञापन
1 of 6
एसयूवी-ट्रेलर की टक्कर, पति-पत्नी-पुत्र और दो चालक समेत पांच की मौत - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मऊ जनपद के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के कुसुम्हा-बसारथपुर के पास वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर रात्रि लगभग 2.30 बजे मऊ की तरफ से आ रही एसयूवी डिवाइडर से टकरा कर दूसरी लेंनपर ट्रेलर से टकरा गई। जिसमें रांची से पुत्री की शादी कर गोरखपुर लौट रहे पति-पत्नी-पुत्र और दो चालक समेत पांच की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 
विज्ञापन

2 of 6
एसयूवी-ट्रेलर की टक्कर, पति-पत्नी-पुत्र और दो चालक समेत पांच की मौत - फोटो : अमर उजाला
ट्रेलर चालक हुआ फरार
घटना के बाद ट्रेलर चालक गाड़ी खड़ा कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला भेज दिया। वहीं ट्रेलर को कब्जे में लेकर थाने उठा लाई, जबकि एसयूवी को ट्रैक्टर से खिंचावाकर सड़क किनारे कर आवागमन बहाल कराया। 
विज्ञापन

3 of 6
एसयूवी-ट्रेलर की टक्कर, पति-पत्नी-पुत्र और दो चालक समेत पांच की मौत - फोटो : अमर उजाला
बेटी की शादी कर लौट रहा था परिवार
गोरखपुर जनपद के खोराबार थाना क्षेत्र के रानीडीहा निवासी 53 वर्षीय विनय श्रीवास्तव पुत्र स्व. ठाकुर रमाशंकर लाल श्रीवास्तव अपनी बेटी विमन्सा की शादी के लिए झारखंड के रांची गए थे। 20 अप्रैल को विवाह संपन्न होने के बाद अन्य रिश्तेदार वहां से वापस लौट आए थे। जबकि विनय श्रीवास्तव, 58 वर्षीय पत्नी अर्चना श्रीवास्त, इकलौते बेटे 27 वर्षीय कृतार्थ श्रीवास्तव के साथ रुक गए थे। जो शनिवार को किराए के एसयूवी से गोरखपुर घर लौट रहे थे। 

4 of 6
एसयूवी-ट्रेलर की टक्कर, पति-पत्नी-पुत्र और दो चालक समेत पांच की मौत - फोटो : अमर उजाला
झपकी आने से हुआ हादसा
वाहन को बिहार गया जनपद के मोहनपुर थाना क्षेत्र के मटीहानि निवासी चालक 28 वर्षीय पुरुषोत्तम कुमार पुत्र रामप्यारे यादव चला रहा था, जबकि दूसरा चालक 20 वर्षीय नितीश पुत्र नन्दलाल पीछे बैठा था। परिवार के साथ उनका पालतू कुत्ता भी मौजूद था। शनिवार रात करीब 2:30 बजे जैसे ही वाहन कुसुम्हा बशारतपुर के पास पहुंचा, चालक को झपकी आ गई। अनियंत्रित एसयूवी पहले डिवाइडर से टकराई और फिर दूसरी लेन में जाकर ट्रेलर से भीषण भिड़ंत हो गई। 
विज्ञापन

5 of 6
एसयूवी-ट्रेलर की टक्कर, पति-पत्नी-पुत्र और दो चालक समेत पांच की मौत - फोटो : अमर उजाला
स्कॉर्पियो को काटकर निकाले गए पांचों शव
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एसयूवी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सभी सवार उसमें फंस गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्कॉर्पियो को काटकर सुबह पांच बजे सभी पांचों शवों को बाहर निकाला। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एसयूवी-ट्रेलर की टक्कर, पति-पत्नी-पुत्र और दो चालक समेत पांच की मौत - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का बयान
थानाध्यक्ष संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल करा दिया गया है। इस दर्दनाक घटना से मृतकों के गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें