गोरखपुर में भी हिंसक प्रदर्शन। फाइल
- फोटो : अमर उजाला
सीएए के खिलाफ 20 दिसंबर को नखास और उसके आस-पास हुए उपद्रव के दौरान सरकारी और गैर सरकारी संपत्ति के नुकसान का आंकलन करने के लिए डीएम ने एडीएम (फाइनेंस) के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की थी। कमेटी ने 90 हजार का नुकसान आंका था। इसमें 49500 रुपये की सार्वजनिक संपत्ति और 40500 की निजी संपत्ति का नुकसान शामिल है।