फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दो बेटियों के प्रेम विवाह से था खफा, तीसरी को मारकर किए छह टुकड़े; इस कारण से तनाव में रहता था 'कातिल बाप'

Thu, 21 May 2026 01:11 PM IST
Sharukh Khan नीलांबुज मिश्र, अमर उजाला, कुशीनगर

सार

लखनऊ स्टेशन पर छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस की बोगी में बक्से में शव के टुकड़े मिलने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। शक में बाप ने बेटी का कत्ल कर दिया। ऑनर किलिंग की खौफनाक पटकथा बाप ने लिखी थी। वो दो बेटियों के प्रेम विवाह से खफा था। मृतक भी किसी लड़के से बात करती थी।
विज्ञापन
1 of 11
kushinagar murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में मिली किशोरी की सिरकटी लाश का मामला ऑनर किलिंग का निकला। पहले दो बेटियों के प्रेम विवाह और अब तीसरी के बागी तेवर से पिता इस कदर बौखलाया कि बेटी के टुकड़े-टुकड़े कर डाले। इस जघन्य अपराध में बहन-बहनोई ने भी उसका पूरा साथ दिया।

सेवरही थाना क्षेत्र के पिपराघाट मुस्तकिल गांव के टोला जयपुर निवासी बिगन ई रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। उसकी तीन बेटियां और दो बेटे हैं। दो बेटियों ने प्रेम विवाह कर लिया। 16 वर्षीय तीसरी बेटी शब्बा भी किसी युवक से बात करती थी। इससे वह काफी नाराज रहता था। 

विज्ञापन

2 of 11
कुशीनगर के जयपुर गांव में बेटी के हत्यारोपी का घर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शब्बा को कई बार समझाया पर वह नहीं मानी। अंत में सम्मान के लिए बेटी की हत्या की योजना बना डाली। जीआरपी के अनुसार, पूछताछ में बिग्गन ने बताया कि एक योजना के तहत पांच दिन पहले पत्नी और दोनों बेटों को रिश्तेदार के घर भेज दिया। 
विज्ञापन

3 of 11
कुशीनगर के जयपुर गांव के तालाब में किशोरी के कटे सिर को जाल लगाकर खोजते गोताखोर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घर पर शब्बा और बूढ़ी मां रह गईं। 16 मई को बिग्गन ने पडरौना कोतवाली क्षेत्र के खिरकिया निवासी बहन नूरजहां, बहनोई मजबुल्लाह को बुलाया और शब्बा की हत्या की साजिश में शामिल किया। देर शाम घर में ही बहन-बहनोई की मदद से उसने धारदार हथियार से शब्बा के कई टुकड़े कर दिए। 

4 of 11
नदी में शव की तलाश करती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ई रिक्शे से तमकुहीरोड स्टेशन पहुंचे थे तीनों
सिर गांव के तालाब में फेंक दिया। शव के बाकी हिस्से को पुराने कपड़े और प्लास्टिक में लपेटकर एक बक्से में रखा। फिर तीनों ई रिक्शे से तमकुहीरोड स्टेशन पहुंचे। वहां छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-1 में बक्से को रख दिया। शव रखने के बाद तीनों साथ लगे एसी कोच से बाहर निकले। इस दौरान सभी उसमें लगे कैमरे में कैद हो गए।

 
विज्ञापन

5 of 11
बक्से में मिला युवती का धड़, बैग में पैक मिले हाथ-पैर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी फुटेज की मदद से तमकुहीराज आरपीएफ, कुशीनगर की स्वाट टीम के सहयोग से आरोपी पिता बिग्गन अंसारी तक पहुंची। सख्ती से पूछताछ के बाद बिगन ने जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर गोताखोरों की मदद से तालाब से कटा सिर और हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद किए गए।
विज्ञापन

6 of 11
बक्से खोलते हुए युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पड़ोसियों को नहीं लगी भनक
बिगन ने सुनियोजित तरीके से अपने घर में वारदात को अंजाम दिया। पड़ोसियों की बात तो दूर बिग्गन की घर पर मौजूद 90 वर्षीय मां सादिया को भी इसकी भनक नहीं लगी। मंगलवार की शाम को पुलिस गांव पहुंची तो पड़ोसियों को वारदात की जानकारी हुई। पड़ोसियों ने बताया कि बिग्गन किसी से बहुत ज्यादा मतलब नहीं रखता था। सुबह ई रिक्शा लेकर चला जाता था और शाम को घर लौटता था।
 
विज्ञापन

7 of 11
जानकारी देती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटे के कैंसर के इलाज से मानसिक तनाव में रहता था बिग्गन
गांव वालों ने बताया कि बिग्गन की तीन बेटियां और दो बेटे हैं। दो बेटियों ने प्रेम विवाह कर लिया। बड़ा बेटा नौ साल का और दूसरा बेटा छह साल का है। बड़े बेटे को कैंसर है। पुश्तैनी जमीन बेचकर उसके इलाज का खर्च उठाया। इससे वह तनाव में रहता था। तीसरी बेटी भी गांव के एक युवक से बात करती थी, जिससे वह खिन्न रहता था।

 

8 of 11
बक्से में मिला युवती का धड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसी कोच के कैमरे में बिग्गन और उसके बहन, बहनोई की तस्वीर कैद नहीं हुई होती तो शायद मामले का पर्दाफाश नहीं हो पाता। कुशीनगर जिले के करीब सात रेलवे स्टेशनों में से सिर्फ तरयासुजान रेलवे स्टेशन पर तीन कैमरे लगे हैं। पुलिस ने ट्रेन में मिले बक्से की पहचान रेलवे स्टेशन के बाहर दुकानदारों से कराई। कैमरे में बिग्गन बक्सा लेकर जाते हुए दिखाई दिया। इसकी मदद से आरपीएफ घटना के तह तक पहुंची।

9 of 11
बक्से खोलता युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चार किमी तक बेटी के शव के साथ किया सफर
आरोपी पिता ई-रिक्शा में बेटी का शव रखकर कर घर से करीब चार किमी दूर तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। वारदात के बाद चेहरे पर बिल्कुल खौफ नहीं दिखा। घर में मौजूद बुजुर्ग मां के पूछने पर बताया था कि शब्बा अपनी मां के पास गई है।
 

10 of 11
lucknow murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पिता ने ही किए थे बेटी के छह टुकड़े
किशोरी की हत्या के बाद शव के छह टुकड़े कर उसे छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस में रखने के मामले में लखनऊ जीआरपी को अहम सफलता मिली है। फुटेज में मिले संदिग्ध की पहचान कर उसे हिरासत में लिया गया है। छानबीन में सामने आया है कि पिता ने ही बेटी की हत्या कर शव के छह टुकड़े किए थे। वह एक युवक से फोन पर बात करती थी। पिता के मना करने पर बेटी ने उसकी बात नहीं मानी, जिससे नाराज होकर उसने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

11 of 11
kushinagar murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
जीआरपी ने कुशीनगर के सेवरही निवासी बिग्गन अंसारी को हिरासत में लिया है। बिग्गन से पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, बिग्गन ने अपनी 15 वर्षीय बेटी शब्बा की हत्या की थी। शब्बा दूसरे समुदाय के एक युवक से फोन पर बात करती थी। बिग्गन ने बेटी को युवक से दूर रहने के लिए कहा था। कई बार चेतावनी देने के बाद भी शब्बा युवक के संपर्क में बनी रही। इस बात से बिग्गन बहुत नाराज था और बेटी से नफरत करने लगा था। उसे लगता था कि उसकी बेइज्जती हो रही है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी की एक बेटी पहले भी कहीं चली गई थी। उसे डर था कि शब्बा भी उसी रास्ते पर चली जाएगी। सख्ती से पूछताछ के बाद बिग्गन ने जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर गोताखोरों की मदद से तालाब से कटा सिर और हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें