फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिखर गया घर-परिवार: स्ट्रेचर पर लेटी बेसुध निकिता ने पूछा- 'मेरे बच्चे-पति कहां हैं',सफेद चादर में लिपटा था शव

Sat, 07 Dec 2024 01:46 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

सड़क हादसा: सफाईकर्मी का काम करने वाले विक्रांत कई दिनों बाद परिवार को शादी के बहाने घुमाने ले गया था। पूरा परिवार खुशी-खुशी घर लौट रहा था। अचानक पूरा परिवार बिखर जाएगा, इस बात से सभी बेखबर थे। वहीं सूरज और मोनू चौहान तेज स्पीड में गाड़ी चलाते आ रहे थे। इसकी वजह से वह गाड़ी नियंत्रित नहीं कर पाए।

 
विज्ञापन
1 of 6
स्ट्रेचर पर लेटी घायल निकिता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मोहद्दीपुर हादसे में एक ही परिवार के पिता और दो बेटियों की मौत हो गई। उनके शव पर सफेद चादर ओढ़ाई जा रही थी, तभी बगल में दूसरे स्ट्रेचर पर लेटी परिवार की महिला निकिता को होश आया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
सफेद चादर में लिपटे पति - फोटो : अमर उजाला
वह हाथ से इशारा कर बोलीं-मेरे बच्चे-पति कहां हैं? डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि सभी ठीक हैं।

 
विज्ञापन

3 of 6
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
इतनी देर में डॉक्टर ने मृतक विक्रांत के बेटे अंगद और पत्नी निकिता को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में यह दृश्य देखकर हर किसी की रूह कांप गई।

4 of 6
मृत नाबालिग के शव के पास खड़े एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
जब निकिता और उसके बेटे को मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा था, उसी समय तीन स्ट्रेचर पर उसके पति और दो बेटियों को मोर्चरी में भेजा गया।
 
विज्ञापन

5 of 6
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
यह परिवार एक शादी समारोह से आ रहा था। सफाईकर्मी का काम करने वाले विक्रांत कई दिनों बाद परिवार को शादी के बहाने घुमाने ले गया था। पूरा परिवार खुशी-खुशी घर लौट रहा था। अचानक पूरा परिवार बिखर जाएगा, इस बात से सभी बेखबर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
वहीं, सूरज और मोनू चौहान तेज स्पीड में गाड़ी चलाते आ रहे थे। इसकी वजह से वह गाड़ी नियंत्रित नहीं कर पाए। बताया जा रहा है कि दोनों करीब 80 से 90 की सपीड में गाड़ी चला रहे थे। वहीं कई लोगों का कहना है कि विक्रांत ने अचानक गाड़ी मोड़ दी इस वजह से हादसा हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें