फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में पसरा सन्नाटा: पत्नी को छुड़ाने के लिए थाने गया था शख्स, पुलिस की पिटाई से मिली मौत

Fri, 30 Jul 2021 03:50 PM IST
vivek shukla शोभित कुमार पांडेय, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
1 of 6
संतकबीरनगर में पुलिस की पिटाई से थाने शख्स की मौत का मामला। - फोटो : अमर उजाला।
संतकबीरनगर जिले के बखिरा क्षेत्र के शिवबखरी गांव निवासी बहरैची की थाने में पुलिस की पिटाई से हुई मौत के मातम से परिजन उबर नहीं पा रहे हैं। पति की हत्या के बाद पत्नी दुर्गावती की हालत बिगड़ गई है। परिजनों ने बताया कि पहले 112 नंबर की पुलिस दुर्गावती को पकड़ कर थाने ले गई थी। बाद में पत्नी को छुड़ाने बहरैची थाने गए थे और उन्हें मौत मिली। घटना से गांव में सन्नाटा पसरा है। हर ओर सिर्फ बहरैची के कत्ल की ही चर्चा हो रही है।
 
शिवखबरी गांव निवासी पीड़ित बेटे संजय ने बताया कि उसके विपक्षी 25 जुलाई को उसकी मां दुर्गावती को दरवाजे से खींचकर अपने घर उठा ले गए थे और कमरे में बंद कर पिटाई की। बाद में विपक्षी अपने दरवाजे पर नीम के पेड़ में रस्सी से उसकी मां को बांध दिए थे। घटना के वक्त उसके पिता बाहर दवा खरीदने गए थे। सूचना पर पिता घर लौटे और डायल 112 नंबर की पुलिस टीम को सूचना दी। करीब तीन घंटे तक विपक्षियों के चंगुल में उसकी मां रही। डायल 112 नंबर की पुलिस टीम जब गांव पहुंची तो उसकी मां को पकड़ कर थाने ले गई। पीछे से पिता भी मां को छुड़ाने थाने गए तो पुलिस ने पिता को हिरासत में ले लिया। शाम को पुलिस ने मां को थाने से छोड़ दिया। पुलिस बिना किसी मुकदमे के उसके पिता को तीन दिन तक थाने में बैठाए रखी। पुलिस की पिटाई से ही मंगलवार की रात पिता की मौत हो गई। पुलिस मामले को छिपाने के लिए पिता को थाने से उठा कर जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने देखते ही पिता को मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को मुकदमे की विवेचक सीओ सदर अंशुमान मिश्र ने उसके घर पहुंच कर उससे घटना के बारे में पूछताछ की तो उसने यही बातें बताईं।
विज्ञापन

2 of 6
संतकबीरनगर में पुलिस की पिटाई से थाने शख्स की मौत का मामला। - फोटो : अमर उजाला।
पिता की मौत के गम में मां दुर्गावती की तबीयत बिगड़ गई है। इसकी वजह से सीओ मां से पूछताछ नहीं कर पाए। घटना से पूरा परिवार गमगीन है। घर पर आने-जाने वाले पीड़ित परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं। सीओ अंशुमान मिश्र ने बताया कि पीड़ित के घर बयान दर्ज करने गए थे। परिजन पुलिस की पिटाई से ही बहरैची की मौत होने की बात बताए हैं। विवेचना में जो तथ्य सामने आएंगे, उन्हें शामिल करके निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

3 of 6
संतकबीरनगर में पुलिस की पिटाई से थाने शख्स की मौत का मामला। - फोटो : अमर उजाला।
परिजनों ने सुरक्षा की गुहार लगाई
पीड़ित बेटे संजय ने बताया कि पिता के शव का अंतिम संस्कार आमी नदी के इमिलिया घाट पर बुधवार की देर शाम संपन्न हुआ। उसने ही पिता को मुखाग्नि दी है। उसकी पीड़ा है कि विपक्षियों से परिवार को खतरा बना हुआ है, लेकिन अभी तक पुलिस ने किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है। पुलिस की ओर से उसके परिवार की सुरक्षा का भी कोई इंतजाम नहीं किया गया है। उसकी एक ही रट है कि उसके पिता की हत्या में जो भी लोग शामिल हैं, उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए और कड़ी सजा दिलाई जाए।

4 of 6
गांव में पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला।
आईजी बस्ती अनिल राय ने बताया कि शिवबखरी गांव निवासी बहरैची की पिटाई से मौत होने के मामले में पीड़ित परिजन की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पूर्व एसओ बखिरा मनोज कुमार सिंह और अन्य पर हत्या कर शव छिपाने की कोशिश के आरोप में केस दर्ज करा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फेफड़े में मवाद होने का जिक्र है। वैसे कोई चोट के निशान नहीं बताए गए हैं और रिपोर्ट, विसरा सुरक्षित कर दिया गया है। सीओ सदर मामले की विवेचना कर रहे हैं। पूरे मामले में जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। पीड़ित परिजनों के साथ न्याय होगा।
विज्ञापन

5 of 6
डीएम दिव्या मित्तल। - फोटो : अमर उजाला।
डीएम दिव्या मित्तल ने बताया कि घटना अमानवीय है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए, कम होगी। पीड़ित परिवार की हर संभव मदद के लिए प्रशासन खड़ा है। पीड़ित परिवार को जो भी सरकारी मदद मिल सकती है, उसे नियमानुसार दिलाई जाएगी। घटना की निष्पक्ष विवेचना होगी और जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डॉक्टर कौस्तुभ। - फोटो : अमर उजाला।
एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि बहरैची की मौत के मामले की निष्पक्ष विवेचना होगी। मामले की न्यायिक जांच कराए जाने के लिए डीएम को अनुरोधपत्र भेजा गया है। इसके साथ ही मानवाधिकार आयोग को भी रिपोर्ट भेजी गई है। पीड़ित परिवार के साथ न्याय होगा। पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। इस घटना में जिन-जिन पुलिस कर्मियों की संल्पितता मिलेगी, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें