फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर में कोरोना के बढ़ते केस के बाद भी मरीज नहीं लगा रहे मास्क

Tue, 04 Apr 2023 02:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर जिला अस्पताल में बिना मास्क के लोग। - फोटो : अमर उजाला।
कोरोना और इन्फ्लूएंजा एच3एन2 संक्रमण के लक्षण एक तरह के हैं। अस्पतालों में सर्दी, बुखार खांसी की शिकायत लेकर हर उम्र के मरीज भी पहुंच रहे हैं। कोरोना के तीन मरीज भी मिल चुके हैं। इसके बाद भी लोग कोविड प्रोटोकाल का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में एक बात तो साफ है कि कोरोना केवल स्वास्थ्यकर्मियों के लिए रह गया है, मरीजों के लिए नहीं। क्योंकि, मरीज मास्क के नाम पर दूरी बना रहे हैं।

जिला अस्पताल की फ्लू ओपीडी में हर दिन करीब 200 से 250 के बीच मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। इन्हें सर्दी, जुकाम, बुखार के साथ दर्द की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि मौसम में बदलाव की वजह से इस तरह के मरीजों की संख्या बढ़ी है।

 
विज्ञापन

2 of 5
गोरखपुर जिला अस्पताल में बिना मास्क के लोग। - फोटो : अमर उजाला।
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. बीके सुमन ने बताया कि बच्चों के साथ ही बुजुर्ग, महिलाएं भी इस तरह की समस्या लेकर ओपीडी में पहुंच रही हैं। इसमें किसी को तीन तो किसी को पांच दिनों से बुखार और खांसी है। ऐसे मरीजों की कोरोना जांच की सलाह दी जा रही है। साथ ही मास्क पहनने को भी कहा जा रहा है। इसके बाद भी मरीज मास्क का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। जबकि, अभी कोरोना पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है।

 
विज्ञापन

3 of 5
गोरखपुर जिला अस्पताल में बिना मास्क के लोग। - फोटो : अमर उजाला।
ये हैं लक्षण
बुखार, खांसी, शरीर में दर्द, गले में खरास, दस्त, कमजोरी, नाक बंद होना, बार-बार छींक आना, सांस लेने में परेशानी।

 

4 of 5
गोरखपुर जिला अस्पताल में बिना मास्क के लोग। - फोटो : अमर उजाला।
इस तरह करें बचाव
भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। अगर जा भी रहे हैं तो मास्क लगाएं। तीन दिन से अधिक बुखार है तो डॉक्टर को दिखाएं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोरखपुर जिला अस्पताल में बिना मास्क के लोग। - फोटो : अमर उजाला।
70 सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए
कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. एके सिंह ने बताया कि कोरोना मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। सोमवार को 100 से अधिक मरीजों की एंटीजन किट से जांच की गई है। इसमें किसी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं मिली है। जबकि, 70 सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग भेजे गए हैं। वहीं, सोमवार को एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिले हैं। मौजूदा समय में सक्रिय मरीजों की संख्या तीन है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें