गोरखपुर जिला अस्पताल।
- फोटो : अमर उजाला
केस दो
शंका समाधान में तीन बार कराई कोरोना जांच, अस्थमा निकला
गोरखनाथ के रहने वाले राजीव श्रीवास्तव को अचानक सांस लेने में परेशानी हुई। जिला अस्पताल पहुंचे, तो डॉक्टर ने कोरोना जांच कराने की सलाह दी। ट्रूनेट और आरटीपीसीआर दोनों जांच में रिपोर्ट निगेटिव आई। बीआरडी में भी जांच कराने पर रिपोर्ट निगेटिव आई। चेस्ट सीटी स्कैन में अस्थमा की तस्दीक हुई। इसके बाद बीआरडी में इलाज शुरू हुआ। डॉक्टरों ने बताया कि लक्षण कोविड के थे, लेकिन जांच में इसकी पुष्टि नहीं हुई।