उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में सोमवार की सुबह जल्दी ही सभी जरूरी सामानों की दूकानें खुल गईं। और लोगों ने इस दौरान अपने घरों से निकलकर जरूरी सामानों की जमकर खरीदारी की। दूध, सब्जी, और राशन की दूकानों पर लोगों की भीड़ लग गई। बता दें कि डीएम के आदेश के अनुसार सुबह 9.30 बजे तक दूकानें बंद हो जाएंगी।
विज्ञापन
2 of 5
जरूरी सामानों खरीदारी के लिए लोगों की लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि रविवार को डीएम ने लोगों से अपील की- जिला प्रशासन के मुताबिक 25 मार्च तक का लॉकडाउन जनता को महामारी बन चुके कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए है। किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। पुलिस और प्रशासन के लोग आपके दोस्त हैं, जरूरतमंद के घर पहुंचकर मदद करेंगे। आप अनावश्यक रूप से घर से न निकलें। रविवार की ही तरह पुलिस और प्रशासन के अफसर 25 मार्च तक सक्रिय रहते हुए लगातार शहर के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण करते रहेंगे। निगरानी के लिए 80 से अधिक सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इनके अलावा एडीएम रैंक के अफसरों को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
3 of 5
दूध और सब्जियों की खरीदारी करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन यानि इन सुविधाओं पर रोक
सभी नागरिक आपातकालीन स्थिति को छोड़कर अपने-अपने घरों में ही रहेंगे
आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सार्वजनिक परिवहन पूरी तरह बंद रहेंगे
सभी वाणिज्यिक प्रतिष्ठान, दुकानें, शैक्षणिक संस्थान, निजी प्रतिष्ठान, रेस्त्रां -होटल बंद रहेगा
विदेश एवं बाहर से आने वाले यात्रियों, व्यक्तियों की निगरानी की जाएगी
टैक्सी, ऑटो रिक्शा के संचालन सहित किसी भी सार्वजनिक परिवहन सेवाओं की अनुमति नहीं
सार्वजनिक स्थानों पर पांच से अधिक लोग नहीं जुट सकेंगे
किसी भी तरह का सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, धार्मिक, शैक्षणिक, खेल, संगोष्ठी, सम्मेलन नहीं हो होगा
साप्ताहिक बाजार बंद रहेंगे, सब्जियों और फलों को छोड़कर
4 of 5
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
एटीएम-पेट्रोल पंप खुलेंगे, निजी वाहन चलेंगे
पेट्रोल पंप और एटीएम को भी लॉक डाउन के दायरे से बाहर रखा गया है लिहाजा ये भी खुले रहेंगे। यही नहीं जरूरी कामों से बाहर निकलने के लिए निजी वाहनों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। मसलन अगर आपके घर के किसी सदस्य की तबियत खराब है या आपके जानने वालों में किसी की तबियत खराब है तो आप उसे लेकर अस्पताल जाने में निजी वाहन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसी तरह दूध-सब्जी और दवा आदि जरूरी सामान खरीदने के लिए भी आप निजी वाहन का प्रयोग कर सकते हैं। बस यह ध्यान रखना होगा की संक्रमण से बचने के लिए खुले वाहनों जैसे बाइक आदि की जगह निजी कार आदि का प्रयोग करें।
जरूरी सामानों की खरीदारी करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
सभी जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। लॉकडाउन सिर्फ उन्हीं की सुरक्षा के लिए है। कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए यह जरूरी है। लोगों से अपील है कि वे जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाकी किसी भी स्थिति में घरों से बाहर नहीं निकले - के. विजयेंद्र पांडियन, डीएम