धनतेरस 2022
- फोटो : अमर उजाला।
सराफा, ऑटो और बर्तन की दुकानों पर अच्छी भीड़ दिखी। शनिवार के चलते लोहे की खरीदारी से बचने वाले लोगों ने रविवार को कार, बाइक से लेकर बर्तन तक की खरीदारी की। गोलघर, हिन्दी बाजार, आर्यनगर, मोहद्दीपुर, असुरन, मेडिकल रोड, इंजीनियरिंग कॉलेज इलाके में बाइक, कार से लेकर आभूषणों की दुकानों पर खूब भीड़ दिखी। धनतेरस की खरीदारी शाम छह बजे तक थी, लेकिन इसके बाद भी दुकानों पर भीड़ दिखी। ऑटो सेक्टर में दो दिनों में 7000 से अधिक कार-बाइकों की बिक्री हुई।