गोरखनाथ खिचड़ी मेला।
- फोटो : अमर उजाला।
बाबा का आशीर्वाद लेने के बाद, मेले में पहुंचे लोग
गुरु गोरखनाथ को अपनी आस्था की खिचड़ी चढ़ाने के बाद लोग वहां पर लगे मेले में पहुंचकर मेले का आनंद लेते नजर आए। मंदिर परिसर में लगे मेले में एक तरफ जहां झूला-चर्खी, मौत का कुंआ के साथ अलग-अलग मनोरंजन के साधन पर जाकर लोग आनंद ले रहे थे। दूसरी तरफ मेले में हर प्रकार के सामान भी बिक रहे थे। महिलाएं सौंदर्य प्रसाधन तथा क्रॉकरी की दुकानों पर खरीदारी करती नजर आईं तो वहां पर लगी खानपान की दुकानों पर भी भारी भीड़ नजर आई। इस मेले में युवा से लेकर बुजुर्ग तक अपनी पसंद की दुकानों पर खरीदारी करते नजर आए।