देव दीपावली
- फोटो : अमर उजाला।
हनुमान मंदिर बेतियाहाता परिसर में विश्व मोहन तिवारी व डॉ. मिथिलेश तिवारी के नेतृत्व में पंडित रामनारायण शास्त्री ने पूजन-अर्चन कर दीप प्रज्ज्वलित किया। भजन संध्या में अनुशांत मिश्रा, शुभांजली, हरिओम और निखिल प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर पूर्व मेयर डॉ. सत्या पांडेय, विश्वजीत त्रिपाठी, विष्णुकांत शुक्ला, ज्योति गोयल, संजू जालान, सुमन छापड़िया, रेनू गोयल, रश्मि बंका, आशा मिश्रा सुमन तिवारी आदि मौजूद रहे।