फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ पूर्णिमा: श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, स्नान कर किया दान-पुण्य

Sat, 27 Feb 2021 09:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
Magha Purnima - फोटो : अमर उजाला।
माघ माह की पूर्णिमा तिथि पर शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने राप्ती सहित आसपास की पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगा लगाई व दान-पुण्य किया। इस दौरान महिलाओं ने मां गंगा के नाम पर कढ़ाई भी चढ़ाई। श्रद्धालुओं ने सत्यनारायण भगवान की कथा सुनी।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Magha Purnima - फोटो : अमर उजाला।
राप्ती नदी के रामघाट तट पर ब्रह्म मुहूर्त होते-होते बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हो गए। ब्रह्म बेला में श्रद्धालुओं ने नदी में आस्था की डुबकी लगानी शुरू कर दी। इस दौरान हर-हर गंगे-हर हर महादेव की गूंज चहुंओर सुनाई देने लगी। स्नान पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने दान-पुण्य किया।
विज्ञापन

3 of 5
Magha Purnima - फोटो : अमर उजाला।
इस दौरान आसपास के कुछ लोग नदी के तट पर बछिया लेकर पहुंचे थे। पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं बछिया का दान का संकल्प कराया। माघ पूर्णिमा पर जो श्रद्धालु गंगा या राप्ती नदी में स्नान करने नहीं जा सके उन्होंने घरों में ही मां गंगा का नाम लेकर स्नान किया। फिर दान-पुण्य कर भगवान का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर कई घरों में भगवान सत्यनारायण की कथा हुई।

4 of 5
Magha Purnima - फोटो : अमर उजाला।
पक्के घाट पर श्रद्धालुओं ने किया स्नान
माघ पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने राप्ती नदी के तट पर बने पक्के रामघाट पर स्नान का आनंद लिया। इससे पूर्व में स्नान पर्वों पर जहां अव्यवस्थाओं के बीच वे एक डुबकी में स्नान की औपचारिकता पूरी करते थे वहीं इस बार माघ पूर्णिमा पर उनका उल्लास देखते ही बन रहा था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Magha Purnima - फोटो : अमर उजाला।
घाटों पर सुदृढ़ व्यवस्था और चेंजिंग रूम की सुविधा होने से श्रद्धालु सीएम योगी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त कर रहे थे। सीएम ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए राप्ती नदी के राजघाट पर दोनों तरफ पक्के घाट बनवा दिए हैं। एक का नाम रामघाट रखा गया है तो दूसरे का नाम महायोगी गुरु गोरक्षनाथ घाट रखा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें