यूपी के कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय उड़ान और मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास से केवल कुशीनगर ही नहीं बल्कि प्रदेश की सीमा से सटे बिहार के छह जिले को बड़ी सौगात मिली है। सीमावर्ती जिलों के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलने के साथ आवागमन के सुविधाओं को अब पंख लग गए हैं।
बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के सीएम आदित्यनाथ योगी की मौजूदगी में कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने कुशीनगर में मेडिकल कॉलेज की आधारशिला भी रखा। उड़ान और चिकित्सा दोनों सुविधाएं एक साथ मिलने पर बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले के व्यापारी प्रिंस जायसवाल, राजीव कुमार राय, शंभु सिंह, अरविंद कुमार राय, मुखिया वीरेंद्र तिवारी, शशि तिवारी आदि ने बताया कि इसका लाभ सीधे बिहार के पश्चमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, छपरा, सिवान और गोपालगंज समेत छह जिलों के लोगों को मिलेगा। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...