कोरोना को हराने के लिए अब टीका लगवाने के लिए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के बूथों पर जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। भीड़ की वजह से सभी बूथों पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ रही है। लोग सुबह पांच बजे से ही टीका लगवाने के लिए बूथों पर लाइन में लग जा रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी उनका नंबर पांच से छह घंटे बाद आ रहा है। शुक्रवार को तो और भी हालात खराब हो गए। सवा एक बजे से लेकर तीन बजे तक कोविन पोर्टल का सर्वर डाउन हो गया। इस बीच लोगों को रजिस्ट्रेशन के लिए हो-हल्ला करना पड़ा।
कई बूथों पर हंगामा शुरू हो गया। इसकी वजह से स्वास्थ्य कर्मियों को पुलिस बुलानी पड़ी। खजनी के गणेश इंटर कॉलेज कटघर में एसडीएम को खुद भी आना पड़ा। इसके बाद जाकर टीकाकरण शुरू हुआ। वही, महिला अस्पताल, जिला अस्पताल और संक्रामक रोग अस्पताल में बने बूथ पर भी लोगों के बीच टीका लगवाने को लेकर जमकर कहासुनी हुई। यहां भी विभाग को पुलिस का सहयोग लेना पड़ा, तब जाकर शांतिपूर्वक टीका लगाया जा सका है।
विज्ञापन
2 of 6
गोरखपुर में वैक्सीनेशन।
- फोटो : अमर उजाला।
भीड़ हुई अनियंत्रित तो बुलाना पड़ा एसडीएम को
खजनी के गणेश इंटर कॉलेज कटघर में कोविड का टीका लगवाने के लिए लोगों का भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ अधिक होने की वजह से अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए खजनी एसडीएम पवन कुमार व कोतवाल अजय कुमार मौर्य मौके पर पहुंचे। तब जाकर स्थिति नियंत्रण में आया। इस बूथ पर सुबह पांच बजे से ही लोग लाइन में लगकर वैक्सीन लगवाने का इंतजार कर रहे थे। इस बीच आशा बहू चंदा यादव लोगों के साथ पहुंचकर हंगामा शुरू कर दी। उनकी मांग थी कि पहले की तरह गांव-गांव जाकर वैक्सीन लगाई जाए। अगर ऐसा नहीं होता है तो आशा बहुएं धरना प्रदर्शन करेंगी। इस बीच भीड़ में कई आशा गिरकटर चोटिल हो गई। एसडीएम पवन कुमार ने भीड़ को देखते हुए वैक्सीन लगवाना भी बंद कर दिया। एसडीएम ने कहा भीड़ अधिक होने की वजह से टीकाकरण बंद किया गया है। जल्द ही गांव-गांव टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद भी करीब 1200 से अधिक लोगों को कोविड का टीका लगाया गया।
विज्ञापन
3 of 6
गोरखपुर में वैक्सीनेशन।
- फोटो : अमर उजाला।
टीका लगवाने के लिए महिलाओं में हुई धक्का-मुक्की
पिपरौली में कोविड का टीका लगवाने के लिए महिलाएं सुबह से ही बूथ पर पहुंच गई। इस बीच महिलाओं की आपस में कहासुनी भी हो गई। पहले टीकाकरण कराने को लेकर महिलाएं आपस में धक्का-मुक्की पर उतारु हो गई। इस बीच पुरुषों ने बीच बचाव करते हुए टीकाकरण शुरू कराया। इस बीच करीब 600 लोगों को कोविड का टीका लगाया गया है। वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उरुवा में टीका नहीं पहुंचा। इसकी वजह से लोगों को निराश होकर वापस आना पड़ा। चिकित्साप्रभारी डॉ जेपी त्रिपाठी ने बताया कि वैक्सीन न आने के कारण वैक्सीनेशन नहीं हुआ है। जबकि गगहा में टीकाकरण को लेकर जबरदस्त भीड़ रही। यहां भी सुबह पांच बजे से ही लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई थी। यहां लक्ष्य के सापेक्ष दोगुना लोगों को कोविड का टीका लगाया गया। सीएचसी गगहा पर 1124 लोगों को कोविड का टीका लगाया गया है।
4 of 6
गोरखपुर में वैक्सीनेशन।
- फोटो : अमर उजाला।
महिलाएं और बुजुर्गों के लिए भीड़ बनी मुसीबत
सीएचसी पिपरौली में टीका लगवाने के लिए लोगों की भीड़ बूथों पर बढ़ती जा रही है। इसकी वजह से महिलाओं और बुजुर्गों को टीका लगवाने के लिए काफी परेशान होना पड़ रहा है। स्थिति मारपीट तक पहुंच जा रही है। पहले टीका लगवाने के चक्कर में लोग एक दूसरे से लड़ जा रहे हैं। जबकि यहां पर भीड़ को देखते हुए तीन बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर सुबह से ही पुलिस की टीम तैनात रही। शुक्रवार को इन तीनों बूथों पर 1275 लोगों को कोविड का टीका लगाया गया है।
विज्ञापन
5 of 6
गोरखपुर में वैक्सीनेशन।
- फोटो : अमर उजाला।
83 बूथों पर 21420 बूथों पर लगा कोविड का टीका
गोरखपुर। कोविड टीकाकरण की रफ्तार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को 83 बूथों पर 21420 लोगों को कोविड का टीका लगाया गया है। इसमें 18166 को पहली डोज और 3254 को दूसरी डोज लगाई गई। सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने बताया कि टीकाकरण को लेकर बूथों पर भीड़ बढ़ती जा रही है। लोगों में टीकाकरण को लेकर उत्साह दिख रहा है। भीड़ को कम करने के लिए जल्द ही बूथ बढ़ाए जाएंगे, जिससे की टीकाकरण में कोई दिक्कत न होने पाएं।
पहले भीड़ ने रुलाया, फिर सर्वर ने दिया धोखा
टीकाकरण के लिए बूथों पर उमड़ी भीड़ लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। इस बीच शुक्रवार को दोपहर सवा एक बजे से लेकर तीन बजे के करीब कोविन पोर्टल का सर्वर अपडेट होने के कारण लोगों को रजिस्ट्रेशन के लिए परेशान होना पड़ा है। इसकी वजह से सभी बूथों पर हंगामा होने लगा। स्वास्थ्य कर्मी लोगों को समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन लोग टीका लगवाने के लिए अड़े रहे। इस बीच पहले से रजिस्ट्रेश कराने वाले लोगों को मौका दिया गया। इसके बाद लोग जाकर शांत हुए।