फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: 7वीं के छात्र के प्यार में विवाहिता पागल, पति और तीन बच्चों को छोड़कर हुई फरार

Sat, 13 Mar 2021 09:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कैंपियरगंज इलाके में तीन बच्चों की मां अपने बच्चों और पति को छोड़कर कक्षा सात में पढ़ने वाले छात्र के संग फरार हो गई है। महिला के गायब होने पर पति थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने छानबीन शुरू की।
 
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : social media
जांच में पता चला कि महिला (29) के गायब होने के बाद, जिस 14 साल के बच्चे को लेकर वह अक्सर घूमा करती थी, वह भी अपने घर पर नहीं है। गांव के कुछ लोगों को नाबालिग ने उसके साथ भागने की बात भी बताई थी। अब महिला का मोबाइल बंद है। महिला के तीन बच्चे हैं जिनकी उम्र क्रमश: 7,5,3 साल है।

 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
ये है पूरा मामला...
जानकारी के मुताबिक, कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला को 14 साल के नाबालिग से प्यार हो गया। प्यार एक साल पहले हुआ जब उसकी उम्र महज 13 साल थी। दोनों साथ में घूमते तो थे मगर किसी को यह संदेह नहीं था कि दोनों के बीच में प्रेम संबंध भी हो सकता है।

 

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
महिला अपने पति से दूरी बनाने लगी थी लेकिन पति को भी संदेह नहीं हुआ। शिवरात्रि के दिन बड़ा मेला इलाके में लगता है, वहां पर वह उसे लेकर गई थी और फिर दोनों घर नहीं लौटे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
महिला के घर नहीं लौटने पर पति परेशान हो गया और खोजबीन करने के बाद पुलिस में सूचना दी। जांच में जो सच सामने आया है वह चौंकाने वाला है और पुलिस महिला की तलाश में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें