फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की पहली रात पति की ये सच्चाई जानकर दुल्हन हुई हैरान, बोली- 'अब साथ नहीं रहना'

Sat, 20 Feb 2021 09:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक परिवार ने अपने बेटे की गंभीर बीमारी को छिपाकर शादी कर दी। इसका खुलासा शादी की पहली रात सुहागरात में ही हो गया। इसे अलावा पत्नी ने अन्य कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आगे की स्लाइड्स में पढ़े पूरे मामला...  

 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसने जब घरवालों को यह बात बताई तो उन्होंने धमकी देना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर यह बात किसी बाहरी को पता चला तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। मायके आने के बाद युवती ने मां-बाप को यह बताई और पति सहित अन्य घरवालों के खिलाफ जालसाजी, मारपीट, दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
ये है पूरा मामला
गोरखपुर के रामगढ़ताल पुलिस को दी गई तहरीर में युवती ने आरोप लगाते हुए लिखा है कि गोरखनाथ क्षेत्र के नकहा में रहने वाले युवक से 13 फरवरी 2020 को उसकी शादी हुई थी। ससुराल पक्ष की मांग पर पूरा दहेज दिया गया था। शादी होने के बाद पता चला कि पति को यौन संबंधित बीमारी है और उसका सात साल से इलाज चल रहा है।
 

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social media
युवती ने आरोप लगाया कि इसकी वजह से वैवाहिक रिश्ता कायम नहीं हो सका। वहीं पति ने इस बात को छुपाकर रखने को कहा और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। इस दौरान लगातार जान से मारने की धमकी दी गई। 10 माह से पति व ससुराल वाले झूठा आश्वासन देते रहे कि वह ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
डॉक्टर से पूछने पर पता चला कि जरूरी नहीं कि वह ठीक होगा। वहीं प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ताल जगत नारायण सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें